वार्ड दो में चन्नी की अगुआई में किया पौधारोपण
पूर्व प्रधान इकबाल सिंह चन्नी की अगुआई में पौधारोपण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:30 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:30 AM (IST)
जागरण संवाददाता, खन्ना : शहर के वार्ड 2 में खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह चन्नी की अगुआई में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। चन्नी ने कहा कि आज पर्यावरण की सुरक्षा करना सबसे बड़ी जरूरत है। बड़ी संख्या में पौधारोपण कर हम सब इसमें योगदान दे सकते हैं। इस अभियान के तहत माडल टाउन इलाके में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया है। इन पौधों के बड़े होने तक उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। इस अवसर पर सुखविदर सिंह पिकी, सुखदेव सिंह, करम सिंह, अमरजीत सिंह, राजेश जोजो, गुरप्रीत, विशा भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें