Move to Jagran APP

लुधियाना से दिल्ली की फ्लाइट का समय बदला, अब सुबह 10.45 बजे जाएगी फ्लाइट

फ्लाइट दिल्ली से सुबह 9 बजे उड़ान भरेगी और 10.15 बजे लुधियाना पहुंचेगी और 10.45 बजे वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 06:30 PM (IST)
लुधियाना से दिल्ली की फ्लाइट का समय बदला, अब सुबह 10.45 बजे जाएगी फ्लाइट
लुधियाना से दिल्ली की फ्लाइट का समय बदला, अब सुबह 10.45 बजे जाएगी फ्लाइट

लुधियाना, जेएनएन। नई दिल्ली से लुधियाना जाने वाली फ्लाइट के समय में अब बदलाव कर दिया गया है। सोमवार से विमान दोपहर की बजाए सुबह उड़ान भरेगा। ज्ञात हो कि साहनेवाल स्थित एयरपोर्ट में दोपहर को आने वाले एलायंस एयर के विमान के समय में बदलाव को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। उद्यमियों और शहरवासियों का तर्क था कि दोपहर के समय फ्लाइट होने के चलते एक दिन खराब हो जाता था और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी परेशान होना पड़ता था। ऐसे में अब समय में बदलाव कर दिया गया है।

loksabha election banner

सुबह 10.45 पर लुधियाना से रवाना होगी फ्लाइट

फ्लाइट दिल्ली से सुबह 9 बजे उड़ान भरेगी और 10.15 बजे लुधियाना पहुंचेगी और 10.45 बजे वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। इससे पूर्व फ्लाइट 2.45 मिनट पर लुधियाना आती थी और दोपहर 3.25 बजे रवाना होती थी। स्टेशन मैनेजर अरिंदम चट्टोपाध्याय ने बताया कि यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को जाएगी। उन्होंने बताया कि काफी देर से समय में बदलाव को लेकर मांग की जा रही थी। यह नया शेडयूल सोमवार से लागू किया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.