तीन महिलाओं को दहेज के लिए पति ने किया तंग, मामला दर्ज
महानगर में विवाहिताओं को दहेज के लिए उसके पति व ससुरालियों ने तंग किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी।
जासं, लुधियाना: महानगर में अलग-अलग जगहों पर विवाहिताओं को दहेज के लिए उसके पति व ससुरालियों ने तंग किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी। भामियां निवासी रुपिंदर कौर की शादी मार्च 2008 में शहीद कनैल सिंह नगर निवासी अमनप्रीत सिंह के साथ हुई थी। रुपिंदर कौर ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से आरोपित उसे दहेज के लिए तंग कर रहा था और उसके साथ मारपीट भी करता था। रुपिंदर कौर ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने रुपिंदर कौर की शिकायत पर अमनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी है। उधर, सिविल लाइन निवासी तानिया की शादी फरवरी 2017 में लुकेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से आरोपित पति लुकेश ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरु कर दिया। जिसके चलते तानिया ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। थाना वूमैन सेल ने आरोपित लुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी है।
इसी प्रकार, सलेम टाबरी निवासी पूजा की शादी मार्च 2018 में बरनाला निवासी सुरजीत सिंह के साथ हुई थी। लेकिन आरोपित सुरजीत सिंह और उसके बड़े भाई बहादुर सिंह ने दहेज के लिए उसे तंग करना शुरु कर दिया। पूरा ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। थाना वूमैन सेल ने पूजा की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी है।