शराब तस्करी करते तीन लोग गिरफ्तार
पुलिस की एंटी स्मग्लिग टीम ने ज्ञानचंद नगर स्थित मकान में दबिश देकर दो पेटी शराब के साथ परवीन शर्मा को काबू किया।
जासं, लुधियाना : पुलिस की एंटी स्मग्लिग टीम ने ज्ञानचंद नगर स्थित मकान में दबिश देकर दो पेटी शराब के साथ परवीन शर्मा को काबू किया। थाना मेहरबान पुलिस ने गांव चूहड़वाल के दलवीर सिंह से दो पेटी व थाना पीएयू पुलिस ने अशोक विहार टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी करके स्कूटर सवार रिशी नगर के अरविद सिंह को 12 बोतल शराब समेत गिरफ्तार किया। सरेआम शराब पीता काबू
लुधियाना : थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने काली सड़क इलाके में सरेआम शराब पी रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कबीर नगर गली नंबर 2 निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। (जासं) शराब पिलाने वाले पर जानलेवा हमला किया, केस
जासं, लुधियाना : हैबोवाल के संधू नगर में एक व्यक्ति ने जिसके पास जाकर शराब पी, नशे पर उस पर ही तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे ईएसआइ अस्पताल में भर्ती कराया। थाना हैबोवाल पुलिस ने केहर सिंह नगर के विनोद कुमार के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू की। संधू नगर के गौरव कैंथ का बयान है कि 2016 से वह खाली प्लॉट में झुग्गी बनाकर रह रहा है। उक्त आरोपित काफी समय से उसके पास आता जाता था। 13 जून शाम 6.30 बजे विनोद आया। उसने शराब पिलाने के लिए कहा। इस पर उसे शराब पिला दी। करीब आठ बजे चला गया। इसके बाद रात करीब 12.30 बजे आकर गाली गलौज करने लगा। जैसे ही गौरव झुग्गी से बाहर आया तो आरोपित ने दातर से सिर पर कई वार कर दिए। मोहल्ले के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।