लुधियाना में मारपीट की तीन घटनाओं में महिला व छात्र समेत तीन घायल, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में मारपीट की तीन घटनाओं में महिला व छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। पहला मामला धर्मपुर दूसरा गांव माणकवाल व तीसरा मामला हेबोवाल में दर्ज किया गया है।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में मारपीट की तीन घटनाओं में महिला व छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने धर्मपुरा की गली नंबर 3 निवासी दीपिका की शिकायत पर उसके पति सरबजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित अकसर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। मंगलवार शाम वो घर में काम कर रही थी, उसी दौरान वहां आए आरोपित ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं।
यह भी पढ़ें- लुधियाना फैक्ट्री हादसा : धूल झोंकने की कोशिश...पकड़े न जाएं इसलिए तड़के चार बजे लगा दी लेबर
थाना सदर पुलिस ने गांव माणकवाल निवासी सुखमिंदर सिंह की शिकायत पर उसी गांव में रहने वाले मोहन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 24 मार्च की शाम उसका बेटा गुनबीर सिंह (15) ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रहा था। उस दौरान आरोपित गली में अपने कुत्ते को घुमा रहा था। गुनबीर ने उससे कहा कि अंकल अपने कुत्ते को संभाल लो। उसी बात पर गुस्साए आरोपित ने गुरबीर पर हमला कर दिया। लाठी से हमला करके उसकी बाजू तोड़ दी। उसके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- आलीशान होटल में SGPC कर्मचारी के साथ रंगरलियां मना रही थी कांस्टेबल की पत्नी, अचानक पहुंच गया पति
थाना हेबोवाल पुलिस ने जोशी नगर निवासी राकेश गुप्ता की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले गगनदीप सिंह तथा उसके दो अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 2 अप्रैल की रात 9.30 बजे वो अपना जिम बंद करके घर लौट रहा था। हेबोवाल के शक्ति विहार इलाके में गंदा नाला पुली पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उसे घेर लिया। उसके साथ मारपीट कर घायल करने के बाद उसकी कार को भी तोड़ फोड़ दिया। बाद में वो उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें