Move to Jagran APP

घर छोड़कर गई लड़कियां पहुंच गई दिल्ली, पैसे खत्म होने पर लौटीं

न्यू कुंदनपुरी इलाके के एक वेहड़े से घर छोड़कर निकली तीनों लड़कियों को पुलिस ने शाहपुर मरकंडा से पकड़ लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 06:30 AM (IST)
घर छोड़कर गई लड़कियां पहुंच गई दिल्ली, पैसे खत्म होने पर लौटीं
घर छोड़कर गई लड़कियां पहुंच गई दिल्ली, पैसे खत्म होने पर लौटीं

गौरव कनौजिया, लुधियाना : न्यू कुंदनपुरी इलाके के एक वेहड़े से घर छोड़कर निकली तीनों लड़कियों को पुलिस ने शाहपुर मरकंडा से पकड़ लिया है। उनके साथ निकले लड़के को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बुधवार को तीनों लड़कियां यह कहकर घर से चली गई थीं कि वह अपने पिता से परेशान हैं।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार लड़कियां और लड़का बस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दिल्ली में उन्होंने एक गुरुद्वारा साहिब में रात गुजारी। वीरवार की सुबह एक होटल में संपर्क किया, लेकिन बिना आधार कार्ड उन्होंने रूम देने से इंकार कर दिया। पैसे खत्म होते देख तीन लड़कियों में से एक पूजा ने अपने दोस्त को लुधियाना फोन किया और उसे आधार कार्ड लेकर आने को कहा। उस दोस्त ने पुलिस को पूरी कहानी बता दी। पुलिस ने उनसे संपर्क कर समझाया और बचे रुपयों से बस से हरियाणा के शाहपुर मरकंडा तक बुलाया। उनके पास खाना खाने के लिए भी पैसे नहीं बचे थे।

लड़कियों के साथ गए 17 वर्षीय राहुल ने पुलिस को बताया कि वह एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उसकी किडनियां ठीक नहीं हैं। गरीबी के कारण मां उसका इलाज नहीं करवा पा रही हैं। जब लड़़कियों ने उसे बताया कि वह घर छोड़कर जा रही हैं, तो वह भी उनके साथ जाने को तैयार हो गया। कैलाश नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज कृष्ण लाल ने बताया कि लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.