किराएदार ने मकान मालिक की बेटी से किया दुष्कर्म, पूरे परिवार को मारने की दी धमकी Ludhiana News
आरोपित की पहचान अजय जायसवाल (25) के रूप में हुई। शादीशुदा आरोपित एक बेटे का पिता है और पिछले 4 साल से उसी मकान में किराए पर रहता है।
लुधियाना, जेएनएन। दिल्ली रोड स्थित हरगोबिंदपुरा इलाके में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने मकान मालिक की नाबालिग बेटी के साथ जबदस्ती दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। थाना माेती नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एएसआइ परगट सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान अजय जायसवाल (25) के रूप में हुई। शादीशुदा आरोपित एक बेटे का पिता है और पिछले 4 साल से उसी मकान में किराए पर रहता है। आरोपित किसी कोल्ड ड्रिंक कंपनी के लिए चौराहे पर रेहड़ी लगाता है।
पुलिस ने मकान मालकिन की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 सितंबर के दिन उसकी 15 वर्षीय बेटी छत पर थी। तभी आरोपित आया और उसकी बेटी को धमका कर जबदस्ती बाथरूम में ले गया। जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी से इस बारे में बात की तो वो उसके पूरे परिवार को मार डालेगा। जिसके चलते वो इतने दिन तक चुप रही। एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया ए वैभव सहगल ने कहा कि पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें