लुधियाना में गली में खेल रही बच्ची से टेंपो चालक ने की अश्लील हरकतें, शिकायत के बाद केस दर्ज
साहनेवाल की शिव मंदिर कालोनी में रहने वाले एक टेंपो चालक युवक ने गली में खेल रहे 12 साल की नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें कीं। शिकायत मिलने के 6 दिन बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।
जासं, लुधियाना। साहनेवाल की शिव मंदिर कालोनी इलाके में रहने वाले एक टेंपो चालक ने गली में खेल रहे 12 साल की नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें कीं। शिकायत मिलने के 6 दिन बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ हरदीप सिंह ने बताया कि उसकी पहचान शिव मंदिर कालाेनी निवासी कमल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली बच्ची की मां की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि 30 नवंबर के दिन उसकी बेटी बाहर गली में खेल रही थी। उसी समय आरोपित ने उसे अपने पास बुला कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। हरदीप सिंह ने कहा कि आरोपित के घर में दबिश दी गई। मगर वो फरार मिला। उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके अन्य ठिकानों पर दबिश दी जी रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा। गाैरतलब है कि शहर में नाबालिग लड़कियाें और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें-किप्स मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी
लुधियाना। सराभा नगर की किप्स मार्केट में लाक कर पार्क किया मोटरसाइकिल चोरी हो गया। अब थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआइ गुरसेवक सिंह ने बताया कि उक्त केस पखोवाल रोड स्थित दाद गांव की प्रिंस कालोनी निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 27 नवंबर को उसने अपना स्पलेंडर मोटरसाइकिल किप्स मार्केट के बाहर पार्किंग में लाॅक करके खड़ा किया था। जहां से किसी ने उसे चोरी कर लिया।