Move to Jagran APP

Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह 11 डिग्री के नीचे आया तापमान, AQI में सुधार

Weather Forecast Ludhiana वैज्ञानिकों के अनुसार 0-50 एक्यूआइ ठीक होता है वहीं 51 से 100 बीच एक्यूआइ औसत होता हैं। जबकि 101 से 200 बीच का मॉडरेट होता है। वहीं 201 से 300 खराब और 301 से 400 ज्यादा एक्यूआइ खराब और 400 से ज्यादा बेहद खतरनाक होता हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 09:44 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 09:44 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह 11 डिग्री के नीचे आया तापमान, AQI में सुधार
लुधियाना में ठंड का प्रकाेप लगातार बढ़ रहा है। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: शहर में ठंड का प्रकाेप लगातार बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इससे पहले शुक्रवार सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में दो डिग्री गिरावट आने से ठिठुरन का अहसास हाे रहा है। सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा। वहीं शहर का वायु प्रदूषण घटकर 201 एक्यूआइ तक पहुंच गया है, जोकि अभी भी सेहत के लिए सही नहीं है।

loksabha election banner

शुक्रवार को एक्यूआइ 241 था। कल की तुलना में हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। वैज्ञानिकों के अनुसार 0-50 एक्यूआइ ठीक होता है, वहीं 51 से 100 बीच एक्यूआइ औसत होता हैं। जबकि 101 से 200 बीच का मॉडरेट होता है। वहीं 201 से 300 खराब और 301 से 400 ज्यादा एक्यूआइ खराब और 400 से ज्यादा बेहद खतरनाक होता हैं। मौसम विभाग की मानें ताे आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में भाकियू एकता उग्राहा ने कृषि कानून वापल लेने के फैसले को बताई जीत, बोले- लिखित में कुछ नहीं मिला

स्माॅग से बढ़ रहे श्वास संबंधी रोग

बता दें कि लुधियाना में दीपावली के बाद से स्मॉग छाई हुई है। स्मॉग कई बीमारियों की वजह बनता है। खासकर, श्वास संबंधी रोग बढ़ जाते हैं। लोगों को गले के इरिटेशन, आंखों में पानी आने और घुटन महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश ही स्मॉग से राहत दिला सकती है। इसके साथ ही 15 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवाएं चले तो स्मॉग नहीं हाेगी। पंजाब में इस बार ठंड का माैसम जल्द आने से गर्म कपड़ाें का बाजार गुलजार हाे रहा है। पिछले साल काेविड के कारण कम सेल हाेने के साथ ही काराेबार प्रभावित भी हुआ था। लाेग दिन भर कपड़ाें की खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा सुबह के समय सड़काें पर ट्रैफिक कम हाेता है।

यह भी पढ़ें-कृषि कानून वापस होने से पंजाब की इंडस्ट्री को लगेंगे 'पंख', रिटेल कारोबार को मिलेगा प्रोत्साहन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.