Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में तेज धूप खिली, सुबह-सुबह तापमान 28 डिग्री के पार
Weather Forecast Ludhiana शहर में मौसम के तल्ख तेवर बरकरार है। वीरवार सुबह की शुरुआत भी तेज धूप से हुई। सुबह साढ़े बजे के करीब पारा 28 डिग्री सेल्सियस रहा। ह्यूमिडिटी भी चरम पर रही। ऊपर से हवा भी नही चल रही थी।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: शहर में मौसम के तल्ख तेवर बरकरार है। वीरवार सुबह की शुरुआत भी तेज धूप से हुई। सुबह साढ़े बजे के करीब पारा 28 डिग्री सेल्सियस रहा। ह्यूमिडिटी भी चरम पर रही। ऊपर से हवा भी नही चल रही थी। जिसकी वजह से राहगीरो को बैचैनी महसूस हो रही थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो दोपहर दो बजे तक तेज धूप रहेगी। इसके बाद शहर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है, कहीं बादल छाए रह सकते है।
इसके साथ ही कई इलाकों में धूप ही रहेगी। जिसकी वजह ह्यूमिडिटी काफी बढ़ जाएगी। लोग पसीने से भीगने के लिए मजबूर होंगे। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। शहर में के कुछ जगहों पर बारिश हुई और कुछ में नही। वहीं शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलेगा। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में तेज बारिश हो सकती है। शनिवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है।
बारिश से धान की कटाई हाे सकती है प्रभावित
विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो वीरवार को भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। दूसरी तरफ किसानों की अब यही अरदास है कि बारिश न हो। क्योंकि बारिश होती है तो धान की कटाई प्रभावित होगी। काेराेना संकट व किसान आंदाेलन के चलते पहले ही लेबर नहीं मिल रही है। अगर आगे भी बारिश जारी रही ताे फसल काे नुकसान भी पहुंच सकता है। पंजाब में इस बार मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। पिछले सालाें के मुकाबले इस बार जमकर बारिश हाे रही है। इससे लाेगाें काे भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। इसके साथ ही माैसमी बीमारियां भी कम हाे रही है। अस्पतालाें में इस बार कम मरीज आ रहे हैं।