भोले की बारात में शामिल भक्तों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे स्वामी विवेक भारती : चेतन बवेजा
महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की तरफ से महाशिवरात्रि के अवसर पर अध्यक्ष चेतन बवेजा के नेतृत्व में 11 मार्च को भोले की बारात के माध्यम से शामिल होने वाले भक्तों को स्वामी विवेक भारती महाराज झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की तरफ से महाशिवरात्रि के अवसर पर अध्यक्ष चेतन बवेजा के नेतृत्व में 11 मार्च को चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में आयोजित होने वाले 16वें जागरण में भोले की बारात के माध्यम से शामिल होने वाले भक्तों को स्वामी विवेक भारती महाराज झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उपरोक्त जानकारी महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने स्वामी विवेक भारती महाराज को विशाल जागरण का निमंत्रण देने के उपरांत दी। चेतन बवेजा ने बताया कि भोले की बारात के माध्यम से शामिल होने वाले भक्तों को फ्री बस यात्रा व कारों के माध्यम से चहलां में भगवान भोले नाथ के दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि भजन गायक मास्टर सलीम के साथ साथ एमआर चोपड़ा भोले नाथ का गुणगान करेंगे। वहीं तारा रानी की पवित्र कथा प्रदीप शाही की ओर से की जाएगी। मंच संचालक सुरिंद्र बावा की ओर से किया जाएगा। जागरण में देश भक्ति को समर्पित गीत गाकर देशभक्तों को भी याद किया जाएगा। इस अवसर पर महादेव सेवा दल के जतिंद्र दुग्गल, पंकज गिल्होत्रा, राज कुमार गुप्ता, बन्नी बवेजा, अजय अरोड़ा, कर्ण अग्रवाल, बलदेव भोला, विवेक रावला, सुरेश खन्ना, प्रदीप मितल, सुभाष शर्मा, योगेश सैणी, तरूण कुमार, सतीश शर्मा, वासु गर्ग, राजीव महाजन भी उपस्थित थे।