Move to Jagran APP

राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान की पुनप्रतिष्ठाः स्वामी विवेक भारती

लुधियाना में आयाेजित समाराेह में स्वामी श्रुति भारती के अनुसार अब कुछ ही दिनों में विहिप की टोलियां आपके घर श्री राम मंदिर निर्माण हेतु आपके भाव एकत्रित कर अयोध्या में रामकाज हेतु व्यवस्था कर पहुंचेगी आप उन्हें भरपूर सहयोग दें।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 02:35 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 02:35 PM (IST)
राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान की पुनप्रतिष्ठाः स्वामी विवेक भारती
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में हाेगा राम मंदिर का भव्य निर्माण। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में राम मंदिर का भव्य निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान की पुनप्रतिष्ठा का विषय है। उक्त शब्दों का प्रगटावा स्वामी विवेक भारती ने किया। उन्होंने कहा श्री रामकाज का सुअवसर हमारे जीवनकाल में खुद प्रभु ने 492 वर्षो के संघर्ष बाद हमे दिया अतीत के 76 संघर्षों में श्री रामभक्तों द्वारा चार लाख से ज्यादा बलिदान इस मंदिर के निर्माण हेतु दिए आज विवेकधाम से श्री रामकाज हेतु धन संग्रह अभियान तहत विहिप के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभातफेरी निकालना हम सभी रामभक्तों को जगाने का लक्ष्य मात्र है।

loksabha election banner

स्वामी श्रुति भारती के अनुसार अब कुछ ही दिनों में विहिप की टोलियां आपके घर श्री राम मंदिर निर्माण हेतु आपके भाव एकत्रित कर अयोध्या में रामकाज हेतु व्यवस्था कर पहुंचेगी आप उन्हें भरपूर सहयोग दें। आज हमारे जीवनकाल में 492 वर्ष बाद श्री राम जन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण स्वरूप में राष्ट्रीय स्वाभिमान की पुनः प्रतिष्ठा होने जा रही है। आज की प्रभातफेरी विवेक धाम मंदिर से चलकर विवेक धाम कालोनी, ग्रेवाल कालोनी, प्रेम विहार के क्षेत्र से होते काली सड़क के साथ लगते क्षेत्र में समापन हुई।

ये रहे माैजूद

इस मौके स्वामी विवेकभारति, स्वामी श्रुति भारती, पंडित बनवारी लाल नगरपालक योगेश  जैन, सुखदेवजीला रघुनाथनगर सह संयोजक डा. सतीश भाजपा,सह संयोजक विहिप नवीन कुमार शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख पोपटलाल, जिला सह प्रचार प्रमुख मन्नू अरोड़ा,दीपक शर्मा नगर कार्यवाहक,रवि कुमार,केशव स्याल, गोविंदा, पन्नालाल,डा.गौरव शर्मा, सुनील ठाकुर, युगम, लवली शर्मा,रमेश गुप्ता, संदीप शर्मा,सुनील धवन,शोभनाथ,जय हिंद,राजेश जैसवाल, युगम, हरीश,गगन कुमार,गौरव व गगन खन्ना आदि उपस्थित रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.