Move to Jagran APP

चुनाव के बाद चंडीगढ़ जाकर फोन भी नहीं उठाएंगे संधू: सुखबीर बादल

मुल्लांपुर दाखा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को प्रचार किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 02:40 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 02:40 AM (IST)
चुनाव के बाद चंडीगढ़ जाकर फोन भी नहीं उठाएंगे संधू: सुखबीर बादल
चुनाव के बाद चंडीगढ़ जाकर फोन भी नहीं उठाएंगे संधू: सुखबीर बादल

जासं, लुधियाना: मुल्लांपुर दाखा उपचुनाव में शिअद प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अय्याली के हक में वीरवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री एंव शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने गांव-गांव जाकर प्रचार किया। बादल ने शिअद उम्मीदवार अय्याली के साथ मॉडर्न पार्क में रैलियां कीं। इसके अलावा बादल प्रचार के दौरान गांव-गांव में पैदल भी गए और अय्याली के लिए वोट मांगे। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने लोगों से मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने लोगों से वादा किया कि उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए वह कांग्रेस सरकार से भिड़ जाएंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल, पूर्व विधायक दर्शन सिंह शिवालिक व अन्य सीनियर नेता मौजूद थे।

loksabha election banner

दाखा में उपचुनाव के दौरान सुखबीर बादल ने गांव भट्ठा धुआ, गांव पुडैण, गांव भुंदड़ी, गांव सवद्दी कलां, गांव राऊवाल, गांव अकुवाल और गांव सिधवां वेट में पहुंच रैलियां की। प्रचार के दौरान सुखबीर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सुखबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने पिछले ढाई साल में कोई भी विकास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू सिर्फ चुनाव के लिए दाखा में आए हैं। चुनाव के बाद वह चंडीगढ़ लौट जाएंगे और उसके बाद किसी का भी फोन तक नहीं उठाएंगे।

गांववासियों ने सुखबीर संग ली सेल्फी

प्रचार के लिए आए सुखबीर सिंह बादल के साथ कई लोगों ने सेल्फी ली। सुखबीर ने भी लोगों के बीच जाकर जमकर तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा को लेकर बनाए घेरे में भी लोगों को आराम से आने दिया। ताकि इलाके के लोग आराम से बादल को मिल सकें। सुखबीर बादल ने इलाकावासियों को वादा किया कि वह इसी प्रकार मुल्लापुर दाखा में आते रहेंगे। ताकि दाखा के लोग उनको अपनी समस्याएं बता सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.