मेहनत और उत्साह हो तो सफलता जरूरी मिलती है : रमेश मुनि
मुनि संघ के सानिध्य में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। रमेश मुनि ने कहा जीवन में हो उत्साह और मेहनत का हो प्रवाह तो मिलेगी सफलता।
संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक 39 सेक्टर में श्री रमेश मुनि म., श्री मुकेश जैन, श्री मुदित म. आदि मुनि संघ के सानिध्य में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। रमेश मुनि ने कहा जीवन में उत्साह और मेहनत का प्रवाह हो तो सफलता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि एक मोची का काम करने वाला ही धीरे धीरे मेहनत व उत्साह से बाटा बन जाता है। और एक लुहार जो लोहे का काम करने वाला है वो भी धीरे-धीरे उत्साह से टाटा बन जाता है। ये सब तभी होता है। जब मेहनत व उत्साह का जज्बा होता है। अगर आप सफलता चाहते हो तो कुछ बातों पर ध्यान रखें। सादा जीवन हो। सजावट में बनावट व दिखावट में सदा गिरावट आएगी।
मुनि ने कहा कि आवश्यकताओं को कम करें। क्योंकि मन बड़ा चंचल है। तन को बिठाने के लिए चार फुट की जगह चाहिए। मन को बिठाने के लिए पूरा लोक भी छोटा पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि जब दुनिया से जाओगे, तो क्या साथ जाएगा। बोलने की कला है। बोलने की कला तो दुखी हो, क्यों भला। जिस इंसान को बोलने की कला होती है वो कभी घर परिवार व समाज को टूटने नहीं देता। अरे कड़वा बोलने वाला मीठा शहद भी बेच नहीं पाता और मीठा बोलने वाला अपनी कड़वी मिर्ची भी बेच देता है। पैसे में तो ताकत हो सकती है, पर जो ताकत जुबां में है वो पैसे में भी नहीं है। राम का नाम बड़ा पावन है, पर अगर कहीं पर शादी हो रही हो और वहां जाकर अगर बोल दे कि राम नाम सत्य है। तो समझ लेना क्या होगा।