लुधियाना के लाेगाें काे बड़ी राहत, अब सब-रजिस्ट्रार दफ्तर हल्का पूर्वी में रोज हो सकेंगी 165 रजिस्ट्रियां
विधायक संजय तलवाड़ ने बताया कि मंत्री ने अब 165 रजिस्ट्रियां प्रतिदिन करवाने की मंजूरी दे दी है। इससे इलाके के लोगों को काफी राहत मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले यहां पर 165 रजिस्ट्रियों के लिए प्रतिदिन टोकन दिए जाते थे।
लुधियाना, जेएनएन। शहर के लाेगाें काे बड़ी राहत मिलने जा रही है। सब-रजिस्ट्रार दफ्तर लुधियाना पूर्वी में रोजाना होने वाली रजिस्ट्रियों की संख्या को 100 तक सीमित कर दिया गया था, जिसके कारण लोगों को दस-दस दिन इंतजार करना पड़ रहा है। विधायक संजय तलवाड़ ने राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के सामने यह मुद्दा उठाया और रोजाना 200 रजिस्ट्रियां करवाने की मांग रखी थी। इस मामले में विधायक पहले भी मुख्यमंत्री व वित्त सचिव से मुलाकात कर चुके थे। अब इसमें लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विधायक संजय तलवाड़ ने बताया कि मंत्री ने अब 165 रजिस्ट्रियां प्रतिदिन करवाने की मंजूरी दे दी है। इससे इलाके के लोगों को काफी राहत मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले यहां पर 165 रजिस्ट्रियों के लिए प्रतिदिन टोकन दिए जाते थे, लेकिन फिर इसे 100 तक सीमित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें-CoronaVirus Alert: लुधियाना में बिना मास्क घूमने वालों पर शिकंजा, 700 लोगों के काटे चालान; 180 के किए टेस्ट
लोग हो रहे थे परेशान
इससे लोगों को 10 से 12 दिन का इंतजार करना पड़ रहा था। इससे एक तो लोग परेशान हो रहे थे, वहीं सरकार को भी रेवेन्यू कम मिल रहा था। उन्होंने बताया कि मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि अगर 165 में भी लोगों को ज्यादा दिन इंतजार करना पड़ेगा तो इसे भी बढ़ा लिया जाएगा।