Move to Jagran APP

Stubble Burning In Punjab: पंजाब में दो दिन में ज्यादा जली पराली, बिगड़ रही हवा की गुणवत्ता

Stubble Burning In Punjab पंजाब में पराली जलाने के मामले बढ़ने से हवा की गुणवता पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार को पराली जलाने के 1353 और शनिवार को 1373 मामले सामने आए हैं। 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक पराली जलाने के 10229 मामले सामने आए हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 10:40 AM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 10:40 AM (IST)
Stubble Burning In Punjab: पंजाब में दो दिन में ज्यादा जली पराली, बिगड़ रही हवा की गुणवत्ता
पंजाब में पराली जलाने के मामले बढ़े। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, पटियाला। Stubble Burning In Punjab: पंजाब में धान की कटाई के बाद पराली जलाने के मामलाें की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका असर अब हवा पर भी पड़ना शुरू हाे गया है। विगत शुक्रवार और शनिवार को पराली जलाने के मामलों में वृद्धि से राज्य की हवा की गुणवत्ता भी बिगड़नी शुरू हो गई है। हालांकि, एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) फिलहाल सामान्य कैटेगरी में ही है, लेकिन अगर मामले कम ना हुए तो जल्द हवा की गुणवत्ता खराब कैटेगरी में शामिल हो जाएगी।

loksabha election banner

शनिवार को 1373 मामले सामने आए

राज्य में शुक्रवार को पराली जलाने के 1353 और शनिवार को 1373 मामले सामने आए हैं। राज्य में 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक पराली जलाने के 10,229 मामले सामने आए हैं। शनिवार को एक्यूआइ 94 के साथ बठिंडा की हवा की गुणवत्ता राज्य में सबसे बेहतर रही, वहीं, एक्यूआइ 133 के साथ पटियाला की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही।

यह भी पढ़ें-Muthoot Finance Loot: लुधियाना में पिछले साल भी हुआ था मुथुट फिनकार्प में सोना लूटने का लूट का प्रयास, जानें मामला

बारिश के कारण ज्यादा बढ़े मामले

विशेषज्ञों के अनुसार पिछले दिनों राज्यभर में हुई बारिश के कारण फसलों की कटाई का काम रुक गया था, जिस कारण पराली जलाने के मामलों में कमी दर्ज की गई थी। वहीं, अब दोबारा से कटाई शुरू होने से पराली जलाने के मामलों ने एकदम से तेजी पकड़ ली है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के MP रवनीत बिट्टू ने कसा तंज, सिद्धू साहब- कांग्रेस भवन के मंजे आपका इंतजार कर रहे

प्रमुख शहरों का एक्यूआइ

शहर        30 अक्टूबर   29 अक्टूबर   28 अक्टूबर

पटियाला     133         122            128

मंडी गोबिंदगढ़  132    110           142

लुधियाना         128     151         114

जालंधर        126      130          89

अमृतसर       117       76          87

बठिंडा            94     94         87

यह भी पढ़ें-Dhanteras 2021: धनतेरस को लेकर सजने लगे लुधियाना के बाजार, आफर्स की भरमार; एक हजार करोड़ का हाेगा कारोबार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.