Move to Jagran APP

लुधियाना के गिल हलके से राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे पूर्व आइएएस एसआर लद्दड़

रिटायर्ड आइएएस एसआर लद्दड़ को भाजपा ने गिल हलके से उम्मीदवार बनाया है। हलका गिल रिजर्व सीट है और इस सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। अलग अलग विभागों में काम करने का प्रशासनिक अनुभव है। जो उनकी टिकट मिलने का मुख्य आधार है। हाल ही में उन्होंने किसान कीर्ति शेर ए पंजाब पार्टी का भाजपा में विलय किया था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 01:54 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 01:54 AM (IST)
लुधियाना के गिल हलके से राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे पूर्व आइएएस एसआर लद्दड़
लुधियाना के गिल हलके से राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे पूर्व आइएएस एसआर लद्दड़

जागरण संवाददाता, लुधियाना : रिटायर्ड आइएएस एसआर लद्दड़ को भाजपा ने गिल हलके से उम्मीदवार बनाया है। हलका गिल रिजर्व सीट है और इस सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। अलग अलग विभागों में काम करने का प्रशासनिक अनुभव है। जो उनकी टिकट मिलने का मुख्य आधार है। हाल ही में उन्होंने किसान कीर्ति शेर ए पंजाब पार्टी का भाजपा में विलय किया था।

loksabha election banner

खासियत: प्रशासनिक अनुभव। चार जिलों में डिप्टी कमिश्नर, डिवजीनल कमिश्नर और प्रिसिपल सेक्रेटरी के पद पर काम कर चुके हैं। मिलनसार व सरल स्वभाव के हैं। एससी समुदाय में अच्छी पैठ है।

कमी: राजनीतिक अनुभव नहीं है। इसके अलावा वो मूलत: गिल हलके के नहीं हैं। ऐसे में उनके सामने भी बड़ी चुनौती रहेगी। यहां पर वर्करों को एक साथ लेकर चलना उनके लिए काफी चुनौती रहती है।

राजनीतिक समीकरण: कांग्रेस ने पिछली बार यहां से रिटायर्ड आईएएस कुलदीप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था और वह चुनाव जीत गए थे। लद्दड़ भी रिटायर्ड आइएएस हैं। इस हलके में उनका मुकाबला अकाली दल के दर्शन सिंह शिवालिक, आप के जीवन सिंह संगोवाल, लिप के सन्नी कैंथ से होगा। कांग्रेस ने अभी यहां से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.