Move to Jagran APP

वेद प्रचार मंडल ने कराया वैदिक सत्संग

वेद प्रचार मंडल लुधियाना की ओर से स्थानीय आर्य समाज अग्र नगर लुधियाना में वैदिक सत्संग समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 07:54 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 07:54 PM (IST)
वेद प्रचार मंडल ने कराया वैदिक सत्संग
वेद प्रचार मंडल ने कराया वैदिक सत्संग

संस, लुधियाना : वेद प्रचार मंडल लुधियाना की ओर से स्थानीय आर्य समाज अग्र नगर लुधियाना में वैदिक सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्षा कुसुम आहुजा, पूर्व प्रिसिपल राजकीय कन्या महाविद्यालय लुधियाना ने की। समारोह यज्ञ से आरम्भ हुआ। इसकी अग्नि ऊषा गम्भीर ने प्रज्जवलित की। मंडल के संस्थापक एवं प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान एससी. बिठल, ज्योति सरूप कम्बोज, अशोक अवस्थी, अनिल सूद, अर्पण पाहवा, सरिता माट्टा, अश्वनी, सुमित आर्य, डा. सरोज अग्रवाल, दर्शन गुप्ता ऐडवोकेट, पंकज गम्भीर तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धा पूर्वक समारोह में भाग लिया। यज्ञ को सम्पन्न कराते हुए रोशन लाल आर्य ने कहा कि यज्ञ में बहुत ही गहरे रहस्य छिपे हुए हैं, उन्हें समझ कर जीवन में अपनाने की आवश्कता है। उन्होंने बताया कि यज्ञ हमें सिखाता है कि हमें अपना स्वार्थ छोड़ कर दूसरों का उपकार उपकार करना चाहिए । यज्ञ से मानसिक शांति, सकारत्मक सोच के साथ साथ ऐसा अनुभव प्राप्त प्राप्त होता है, जैसे कि जीने का उद्देश्य मिल गया हो। इस अवसर पर ऊषा गम्भीर को मण्डल की ओर से सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.