Move to Jagran APP

लुधियाना में मारपीट मामलों में तीन महिलाओं समेत छह घायल, केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

लुधियाना में मारपीटी की चार घटनाओं में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चारों मामलों में 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपित को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 12:55 PM (IST)
लुधियाना में मारपीट मामलों में तीन महिलाओं समेत छह घायल।

लुधियाना, जेएनएन। शहर के विभिन्न इलाकों में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ चार केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

थाना सदर पुलिस ने माेती बाग कालोनी निवासी तरलोचन सिंह की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले मनिंदर सिंह, राजू, जाेत तथा उनके 12 साथियों पर केस दर्ज किया। तरलोचन ने शिकायत दी है कि आरोपितों ने अपने घर में खुंखार कुत्ते रखे हुए हैं। जिसके चलते तरलोचन सिंह के बेटे गगनदीप सिंह ने उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। उसी की रंजिश के चलते 12 अप्रैल की रात 10 बजे आरोपित जबरदस्ती उनके घर में घुस आए। उन लोगों ने बेस बाल व ईंट से उस पर हमला कर दिया। घर का दरवाजा तोड़ कर उसकी बेटी व पत्नी को पीटा। उनके शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों को देख आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने गांव गोबिंदगढ़ निवासी पिंकी देवी की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले किशोर शाह, उसके बेटे अमित कुमार, रवि कुमार, सुमित कुमार, नौकर मनोज कुमार तथा राजू के खिलाफ केस दर्ज किया। पिंकी देवी बताया उसकी और उसके पति की चिकन शॉप है। उसका जेठ आरोपित किशोर शाह भी यहीं काम करता है। कारोबारी रंजिश के चलते 2 अप्रैल को आरोपित उनकी दुकान में घुस आए। आते ही उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। दुकान के बाहर खड़ी उनकी बोलेरो गाड़ी तोड़ दी और जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

थाना मोती नगर पुलिस ने मुंडियां कलां के गोबिंद नगर निवासी पिंटू कुमार की शिकायत पर भगत सिंह कालोनी निवासी दीपू, ज्वाला, हरिंदर, राजा, राजू तथा उनके 5 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित दीपू ने शिवरात्रि के दिन उससे घर में टेंट लगवाया था। 9 अप्रैल को जब उसका नौकर सुभाष कुमार उससे 500 रुपये किराया लेने के  लिए गया तो आरोपितों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। उसका मोटरसाइकिल तोड़ दिया।

थाना कूमकलां पुलिस ने गांव भम्मा कलां निवासी जतिंदर कुमार पांडेय की शिकायत पर शेरपुर बेट निवासी रमनीत सिंह और उसके तीन अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। 8 अप्रैल को उसकी फैक्ट्री में काम करने वाले आरोपित रमनीत सिंह ने छोटी सी बात पर अपने साथियों समेत उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उसे जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.