लुधियाना में मारपीट की घटनाओं में सास बहू समेत 6 घायल, 3 महिलाओं समेत 31 के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में विभिन्न जगहों पर मारपीट की 4 घटनाओं में सास बहू समेत 6 लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 31 लोगों के खिलाफ 4 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की 4 घटनाओं में सास बहू समेत 6 लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 31 लोगों के खिलाफ 4 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना शिमला पुरी पुलिस ने गोबिंद नगर निवासी जोधा सिंह की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले इंद्रजीत सिंह, सिमरन सिंह, सागर, हरमन, जस्सड़, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह तथा काका के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 4 नवंबर को वो अपने घर के बाहर खड़ा था। पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।
थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने धुरी लाइन के संतपुरा मोहल्ला निवासी विनोद की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले शिवा, मुकेश, संजू, प्रिंस, सोनिया, मनीशा तथा पम्मी के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 5 नवंबर की शाम 7 बजे वो शिव दरबार मैदानी शंकर आश्रम में धूप बत्ती जला कर बाहर निकला। जहां आरोपित जुआ खेल रहे थे। उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख आरोपित फरार हो गए।
थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने वाहेगुरु रोड के अमर नगर की गली नंबर 4 निवासी परवीन सिंह की शिकायत पर बलजिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह तथा उनके 6 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि पैसों के लेन देन के चलते 21 अक्टूबर को आरोपितों ने उसके बेटे राजिंदर सिंह पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। जब परवीन की पत्नी सुरिंदर कौर व बहू तरनजीत कौर उसे बचाने के लिए गईं तो आरोपितों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।
थाना पीएयू पुलिस ने हैबोवाल डेयरी कांपलेक्स ब्लाक बी निवासी हरजिंदर सिंह की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले मनप्रीत सिंह, निहाल सिंह, सैम, गुरी तथा उनके 5 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 12 नवंबर की शाम वो फतेह जिम से कसरत करके बाहर निकला। उसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने बेसबाल से उस पर हमला कर दिया। उसे घायल करने के बाद वो जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।