Move to Jagran APP

लुधियाना के शुभम शुक्ला भाजयुमो के जमालपुर मंडल के अध्यक्ष नियुक्त, पढ़ें पूरी लिस्ट

जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने नवनियुक्त टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं दी व पार्टी के लिए दिन रात एक कर काम करने के लिए प्रेरित किया। कुशाग्र ने बताया कि वह पार्टी को ज्यादा मजबूत करने के लिए जल्द ही सभी मंडलों की टीमें तैयार कर रहे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 04:34 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 04:34 PM (IST)
लुधियाना के शुभम शुक्ला भाजयुमो के जमालपुर मंडल के अध्यक्ष नियुक्त, पढ़ें पूरी लिस्ट
पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगी भाजपा। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। इस बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने पार्टी का विस्तार करते हुए जमालपुर मंडल की युवा मोर्चा की टीम का गठन किया है। इसमें शुभम शुक्ला को जमालपुर मंडल का अध्यक्ष, राम शाह व विनोद राणा को मंडल उपाध्यक्ष, अमित कुमार व सागर दुबे को सचिव व बलराम पांडे को कैशियर नियुक्त किया गया। शनिवार काे जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल के दिशा निर्देश पर भाजपा जमालपुर मंडल की विशेष बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र रॉय के नेत्रत्व में जमालपुर में किया गया। बैठक में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप, महामंत्री सिमर चंडोक, जिला उपाध्यक्ष जतिंदर गोरियान, सचिव एवं जमालपुर मंडल प्रभारी रोहित बत्रा विशेष तौर पर शामिल हुए।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-लुधियाना में 300 करोड़ में बनेगा 225 MLD का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मंत्री आशु ने रखा नींव पत्थर

जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने नवनियुक्त टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं दी व पार्टी के लिए दिन रात एक कर काम करने के लिए प्रेरित किया । कुशाग्र कश्यप ने बैठक में बताया कि वह पार्टी को जमीनी स्तर पर और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए जल्द ही सभी मंडलों की टीमें तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजयुमो अहम भूमिका निभाएगा व प्रत्येक भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरा दम लगाएगा।

यह भी पढ़ें-कोरोना की मार झेल रही पंजाब की Hotel industry को बजट से उम्मीदें, जानें क्या है मांगें

ये रहे माैजूद

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के पंजाब उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, मंडल महामंत्री अवतार भाटिया , मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र नेगी, कैशियर पप्पू , सचिव हीरा पाल ,राम कुमार, संजय मंडल , सागर , दुर्गेश कुमार , गौरव , अरुण, विनोद राणा, आकाश, अजय, सूरज, दिनेश, रोबिन, रवि, अंशु, कपिल, गौतम, राेशन सोनू व शिवम आदि उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.