Move to Jagran APP

लुधियाना में केक काटकर श्रद्धापूर्वक मनाई शनि जयंती, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

लुधियाना में शनि जयंती के उपलक्ष्य में शनि धाम भामिया में स्वामी सुरेश दुआ के द्वारा शनिदेव जी के नाम का केक काटकर भक्तों में बांटा व तत्पश्चात आरती की गई। स्वामी सुरेश दुआ ने कहा कि शनिदेव न्याय के देवता है उनसे डरने की जरूरत नहीं है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 04:02 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 04:02 PM (IST)
लुधियाना में केक काटकर श्रद्धापूर्वक मनाई शनि जयंती, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
लुधियाना में दिनेश सरपाल, भाजपा नेता गोल्डी सभ्रवाल, अमित कौंडल को सम्मानित करते स्वामी सुरेश दुआ व महंत गौरव बावा।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में शनि जयंती के उपलक्ष्य में शनि धाम भामिया में स्वामी सुरेश दुआ के द्वारा शनिदेव जी के नाम का केक काटकर भक्तों में बांटा व तत्पश्चात आरती की गई। इस अवसर पर मुख्य मेहमान पंजाब भाजपा व्यापार सेल के प्रधान दिनेश सरपाल, ठाकुर द्वारा के महंत गौरव बावा, भाजपा नेता गोल्डी सभ्रवाल, अमित कौंडल, भाजपा नेता नीरज वर्मा, दिनेश जैन चौधरी को स्वामी जी द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। स्वामी सुरेश दुआ ने कहा कि शनिदेव न्याय के देवता है उनसे डरने की जरूरत नहीं है। सिर्फ अपने कर्म सही करते रहे। उन्होंने कहा कि कर्मों के हिसाब से फल देना है।

loksabha election banner

स्वामी ने महाप्रभु शनिदेव जी से कोरोना वायरस महामारी से समस्त मानव जाति की रक्षा और सुरक्षा करने की प्रार्थना की। दिनेश सरपाल ने शनिदेव जी के आगे नतमस्तक होते हुए कहा कि भगवान शनिदेव भक्तों का कल्याण करने वाले हैं, जो उनको सच्चे मन से याद करता है वह उसकी रक्षा करने के लिए जरूर आते हैं। इस अवसर पर बिन्नी सभ्रवाल, कुलदीप चोपड़ा, अविनाश मित्तल, नीतीश कुमार मनी, विनीत कुमार, सौरव साहिल आदि ने शनि महाराज जी की प्रतिमा पर तेल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।

किट्टी ग्रुप ने पौधारोपण किया

लुधियाना। लुधियाना में क्वींस किट्टी ग्रुप ने वीरवार एक गेट टू गेदर की जिसे सोनिया छाबड़ा ने ग्रुप के कुछ मेंबर्स के साथ घर में होस्ट किया। किट्टी ग्रुप ने इस बार थीम पर्यावरण को सुरक्षित बनाने का रहा। इस दौरान आने वाली मेंबर्स पौधा लेकर पहुंची और उन्होंने पौधारोपण किया। होस्ट सोनिया छाबड़ा ने कहा कि काफी समय से किट्टी पार्टी बंद पड़ी थी। इस माह घर में ही छोटी सी गेट दू गेदर के साथ इसे शुरू किया गया। आने वाले मेंबर्स ने जहां पर्यावरण थीम पर पौधे लगाए, वहीं इसके बाद तंबोला खेला। इस दौरान सरप्राइजिज व फन गिफ्टस इस दौरान मेंबर्स को दिए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.