रिश्तेदार के घर गया था परिवार, नौकर लाखों रुपये और जेवर लेकर हो गया फरार
शहर के पॉश इलाके गुरदेव नगर में नेपाली नौकर लाखों की नगदी व सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर गया। घर में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है।
जेएनएन, लुधियाना। शहर के पॉश इलाके गुरदेव नगर में नेपाली नौकर लाखों की नगदी व सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर गया। घटना का पता तब चला, जब रिश्तेदारों के यहां अफसोस पर गया हौजरी उद्यमी का परिवार घर वापस लौटा। वारदात करके फरार हुए नौकर को उद्यमी के ढाई साल पुराने नौकर ने छुट्टी पर घर जाने से पहले रखवाया था। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद नए व पुराने नौकरों के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू की है।
एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान महेश बहादुर तथा सुरिंदर बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कुछ अज्ञात साथियों को भी नामजद किया है। उक्त केस गुरदेव नगर निवासी नंद किशोर की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि उनका हौजरी का कारोबार है। आरोपित महेश बहादर पिछले ढाई साल से उनके घर में काम करता आ रहा है। वो दो दिन पहले की गांव गया है। वो अपने पीछे सुरिंदर बहादर को काम पर छोड़ गया।
11 मई की सुबह 11 बजे नंद किशोर पूरे परिवार के साथ चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 निवासी अपने रिश्तेदारों के यहां अफसोस करने गया था। दोपहर 2 बजे जब वो लोग वापस लौटे तो सुरिंदर बहादर घर में नहीं था। घर में पड़ा सारा सामान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर पता चला कि उक्त आरोपित घर में पड़ी दो लाख रुपये की नगदी, सोने के जेवर तथा अन्य कीमती सामान उड़ा ले गया है।
नहीं करवाई थी पुलिस वेरीफिकेशन
मनजीत सिंह ने कहा कि नंद किशोर ने आरोपित की पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराई थी। मगर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी फुटेज मिल गई है। जिसमें से फोटो प्रिंट निकलवाए जा रहे हैं। नेपाल के बाॅर्डर से सटे सभी पुलिस स्टेशनों को उसके बारे में सूचना भेज कर अलर्ट कर दिया गया है। आरोपित को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप