Move to Jagran APP

Farmers Chakka Jam In Ludhiana : कृषि सुधार कानूनाें के खिलाफ चक्का जाम, देखें लुधियाना में प्रदर्शन की तस्वीरें

Farmers Chakka Jam In Ludhiana भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम करने का एलान किया था। इस दाैरान लुधियाना में भी किसानाें ने स्टेट व नेशनल हाईवे जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 01:31 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 01:31 PM (IST)
Farmers Chakka Jam In Ludhiana : कृषि सुधार कानूनाें के खिलाफ चक्का जाम, देखें लुधियाना में प्रदर्शन की तस्वीरें
लुधियाना में किसानाें ने हाईवे जाम किया। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। Farmers Chakka Jam In Ludhiana : कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में किसानाें ने शनिवार काे कई स्थानाें पर जाम लगाया। भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम करने का एलान किया था। इस दाैरान लुधियाना में भी किसानाें ने स्टेट व नेशनल हाईवे जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। देखें प्रदर्शन की लाइव तस्वीरें-

loksabha election banner

लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर मॉल के बाहर जाम लगाकर किसानाें के समर्थकाें ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कृषि सुधार कानूनाें काे जल्द से जल्द रद किया जाए। इस दाैरान शहर के कई इलाकाें में जाम के हालात पैदा हाे गए।कई घंटे तक लाेग जाम से जूझते रहे। पुलिस काे जाम खुलवाने में कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी।

दिल्ली में चल रहे किसान आंदाेलन का असर लुधियाना में भी दिखा। किसानाें के चक्का जाम और प्रदर्शन के कारण वाहन चालकाें और लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी नाैकरीपेशा लाेगाें काे हुई। उन्हें कई घंटाें तक जाम से जूझना पड़ा। हालांकि एंबुलेंस काे प्रदर्शनकारियाें ने जाने दिया।

 यह भी पढ़ें-Live Ludhiana Farmers Chakka Jam: लुधियाना में लाडोवाल टोल पर किसानों का चक्का जाम, वाहनाें की लगी कतारें

किसानाें में माेदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विराेध जताया। चक्का जाम के कारण कई स्थानाें पर पुलिस काे ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। इस दाैरान सुरक्षा के भी चाक-चाैबंद प्रबंध किए गए थे। शहर में पिछले कुछ समय में किसानाें का भाजपा नेताओं ने विराेध किया था। 

यह भी पढ़ें-पंजाब में किसानों ने रुकवाई बाबी देओल अभिनीत फिल्म ‘लव हास्टल' की शूटिंग, विरोध प्रदर्शन किया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.