Move to Jagran APP

अब संक्रमित मृतकों के अंतिम संस्कार में नहीं होगी देरी, रामगढि़या श्मशानघाट में दूसरा गैस चैंबर भी शुरू

रामगढि़या श्मशानघाट जीटी रोड में कोरोना पीड़ितों के संस्कार के लिए शुक्रवार को दूसरा गैस चैंबर शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 05:45 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 05:45 AM (IST)
अब संक्रमित मृतकों के अंतिम संस्कार में नहीं होगी देरी, रामगढि़या श्मशानघाट में दूसरा गैस चैंबर भी शुरू
अब संक्रमित मृतकों के अंतिम संस्कार में नहीं होगी देरी, रामगढि़या श्मशानघाट में दूसरा गैस चैंबर भी शुरू

जासं, लुधियाना : रामगढि़या श्मशानघाट जीटी रोड में कोरोना पीड़ितों के संस्कार के लिए शुक्रवार को दूसरा गैस चैंबर शुरू कर दिया। वहीं तीसरे चैंबर को भी जल्द शुरू करने की तैयारी है। रामगढि़या एजुकेशन काउंसिल से रणजोध सिंह ने बताया कि कोरोना के दौर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही मौतों की संख्या को ध्यान में रखते यह कदम उठाया है। संस्था की एक्जिक्यूटिव कमेटी की तरफ से यह सेवा अप्रैल से शुरू कर दी थी। अब तक यहां 124 कोरोना पीड़ित मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। मानवता की सेवा के कार्य में राजेंद्र बंसल, संजीव गुप्ता, अमरजीत सिंह सयान (यूएसए), हरप्रीत सिंह, दीदार सिंह लोटे ने बहुमूल्य योगदान दिया है।

loksabha election banner

दरअसल, लुधियाना में कोरोना संक्रमण के मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। अभी शहर के एक ही ढोलेवाल के रामगढि़या श्मशानघाट में संक्रमितों का अंतिम संस्कार हो रहा था। मौतें ज्यादा होने से एक श्मशानघाट नाकाफी साबित होने लगा है और संबंधित परिवारों को इसके लिए चार दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। इसको लेकर दैनिक जागरण ने 26 जुलाई के अंक में खबर भी प्रकाशित की थी। इसी के बाद जिसा प्रशासन व निगम हरकत में आया। शहर में संक्रमितों के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद न हो, इसके लिए नगर निगम ने श्मशानघाटों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को मेयर बलकार सिंह संधू व नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल शहर के अलग-अलग श्मशानघाटों में गए। उन्होंने ढोलेवाल में बंद पड़े दूसरे एलपीजी चैंबर को शुरू करवाने के लिए कहा था। मेयर ने कहा कि इसे शुरू करवाने में जो खर्च आएगा, वह निगम देगा। यही नहीं ढोलेवाल में तीसरा चैंबर बनाने के आदेश भी दिए गए हैं। इसका खर्च भी निगम उठाएगा। ढोलेवाल में दूसरा चैंबर अब काम करने लगा है। जो नहीं करेंगे मृतकों का संस्कार, उन शवों का निगम करवाएगा

मेयर बलकार सिंह संधू ने तब यह कहा था कि कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिन मृतकों का संस्कार कोई नहीं करेगा, उनका नगर निगम अपने खर्चे पर करवाएगा। फैसले का करते हैं स्वागत : रणजोध सिंह

रामगढि़या श्मशानघाट के प्रबंधक रणजोध सिंह का कहना है कि हम पहले ही अपने स्तर पर इसे ठीक करवाने का फैसला ले चुके थे, मगर अब जो निगम अपनी तरफ से खर्च कर इसे ठीक करवाने का फैसला ले रहा है तो वह इसका स्वागत करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.