Move to Jagran APP

Saria & Cement Rate in Punjab: सरिया 2500 रुपये प्रति टन महंगा; सीमेंट की कीमताें में गिरावट; जानें आज का रेट

​​​​​Saria Cement Rate in Punjab Latest News पंजाब में मकान बनाना अब महंगा हाे गया है। एक ओर सरिया की कीमताें में तेजी है वहीं सीमेंट के दाम कम हाे रहे हैं। इसके चलते लाेग दुविधा में हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 02:03 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 09:38 PM (IST)
Saria & Cement Rate in Punjab: सरिया 2500 रुपये प्रति टन महंगा; सीमेंट की कीमताें में गिरावट; जानें आज का रेट
​​​​​Saria & Cement price in Punjab: राज्य में सरिया महंगा और सीमेंट सस्ता हाे गया है। (फाइल फाेटाे)

आनलाइन डेस्क, मंडी गाेबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)। Saria Price In Punjab/ Saria & Cement Price in Punjab: पंजाब में सीमेंट की कीमताें में गिरावट का दाैर जारी है। एक सप्ताह में सीमेंट के दाम लगभग 10 रुपये कम हुए हैं। इससे मकान बनाने का सपना देख रहे लाेगाें काे बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा सरिया 2500 रुपये महंगा हाे गया है। एसीसी सीमेंट वीरवार काे पंजाब में 420 रुपये प्रति बाेरी मिल रहा है। पहले यह 430 रुपये में बाेरी मिल रही थी।

loksabha election banner

इसके अलावा श्री जंग राेधक सीमेंट भी 410 रुपये का मिल रहा है, इसमें 10 रुपये की गिरावट आई है। वहीं अल्ट्रा ट्रैक सीमेंट की कीमतें भी कम हाे गई है। अब एक बाेरी 400 रुपये में बिक रही है। अदानी समूह के सीमेंट काराेबार में उतरने के बाद कीमतें लगातार कम हाे रही है। कंस्ट्रक्शन मटीरियल से लेकर बाकी सभी सामान पिछले कुछ दिनों में महंगा हाे रहा है। इसके चलते मकान बनवाने का सपना देख रहे लाेगाें काे निराशा ही हाथ लगी है।

सरिया अब हुआ 2500 रुपये महंगा

एक और जहां सीमेंट की कीमताें में गिरावट आई है वहीं सरिया की कीमताें में तेजी देखने काे मिल रही है। वीरवार काे ब्रांडेड सरिया 68000 प्रति टन बिक रहा है। पहले यह 66500 रुपये टन मिल रहा था। वहीं लाेकल सरिया भी महंगा मिल रहा है। लाेकल सरिया आज 64000 रुपये प्रति टन कीमत पर मिल रहा है। एक सप्ताह पहले इसके दाम 61500 रुपये थे। आने वाले दिनाें में कीमताें में और बढ़ाेतरी हाे सकती है।

सीमेंट                     पहले          अब    (कीमत प्रति रुपये)

  • एसीसी               430       420
  • श्री जंगराेधक        420     410
  • अल्ट्रा ट्रैक            410    400

सरिया की कीमत (रुपये प्रति टन)

  • नवंबर 2021 : 70000
  • दिसंबर 2021 : 75000
  • जनवरी 2022 : 78000
  • फरवरी 2022 : 82000
  • मार्च 2022 : 83000
  • अप्रैल 2022 : 78000
  • मई 2022 : 66000
  • जून 2022 : 68000

यह भी पढ़ें-Summer Vacation: लुधियाना का सराफा बाजार कल से 3 दिन रहेगा बंद, गर्मियों की छुट्टियों के चलते लिया फैसला

यह भी पढ़ें-Sidhu Moose Wala Song: मूसेवाला के गीत में पंजाब के पानी का छलका दर्द, 'एसवाईएल' सांग रिलीज हाेते ही फैंस करने लगे शेयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.