Move to Jagran APP

Saria Price in Punjab: सरिया की कीमतें धड़ाम, एक सप्ताह में 2000 रुपये प्रति टन सस्ता; सीमेंट के दाम स्थिर

Saria Cement Price Punjab Latest News मकान बनाने का लाेगाें का सपना जल्द ही पूरा हाे सकता है। सरिया के साथ ही सीमेंट की कीमतें भी लगातार कम हाे रही है। राज्य में पहले भवन निर्माण सामग्री के रेट आसमान छू रहे थे।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 20 Jun 2022 02:47 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2022 09:17 PM (IST)
Saria Price in Punjab: सरिया की कीमतें धड़ाम, एक सप्ताह में 2000 रुपये प्रति टन सस्ता; सीमेंट के दाम स्थिर
Saria Rate In Punjab : पंजाब में सरिया की कीमताें में गिरावट का दाैर जारी। (फाइल फाेटाे)

आनलाइन डेस्क, मंडी गाेबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)। Saria Price in Punjab/Saria Rate in Punjab: पंजाब में सरिया (Saria) की कीमताें में गिरावट का दाैर जारी है। पिछले एक सप्ताह में दाम काफी कम हुए हैं। इसके चलते घर बनाने का सपना देख रहे लाेगाें काे बड़ी राहत मिली है। राज्य में भवन निर्माण सामग्री के रेट पहले आसमान छू रहे थे।

loksabha election banner

साेमवार काे ब्रांडेड सरिया 66000 रुपये प्रति टन बिक रहा है। इससे पहले दाम 68,000 रुपये थे। इसके अलावा लाेकल सरिया के दाम 62000 प्रति टन है। पिछले सप्ताह 64000 रुपये प्रति टन बिक रहा था। पिछले 7 दिन में सरिया की कीमताें में 2000 रुपये प्रति टन की गिरावट आई है।

सीमेंट की कीमताें में भी गिरावट

सरिया के साथ ही सीमेंट की कीमतें भी लगातार गिर रही है। साेमवार काे सीमेंट के दाम स्थिर रहे। काराेबारियाें का कहना है कि बरसात के माैसम में मकान बनाने का काम थाेड़ा धीमा हाे जाता है। इसके चलते ही दाम गिर रहे हैं। आने वाले दिनाें में यह और कम हाे सकते हैं। यदि माह भर पहले की तुलना की जाए ताे कीमताें में कमी आई है। हालांकि रेट अभी बहुत ज्यादा हैं, लेकिन डीजल की कमी के बाद इन पर अंतर पड़ने लगा है।

स्टील की कीमतें भी कम हाेने के आसार

इसके साथ ही अब स्टील की कीमताें को कम करने के लिए केंद्र सरकार विदेशों से आयात होने वाले स्टील एवं इसके कच्चे पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को कम करने जा रही है। इसके तहत स्टील के निर्यात पर नया सेस लगाया जाएगा। इससे स्टील का निर्यात नियंत्रित होगा और घरेलू उद्योगों के लिए स्टील की उपलब्धता बढ़ेगी। साफ है कि इससे स्टील की कीमतों में कमी आएगी। इससे इंडस्ट्री काे भी काफी फायदा हाेगा।

सरिया की कीमत (रुपये प्रति टन)

  • नवंबर 2021 : 70000
  • दिसंबर 2021 : 75000
  • जनवरी 2022 : 78000
  • फरवरी 2022 : 82000
  • मार्च 2022 : 83000
  • अप्रैल 2022 : 78000
  • मई 2022 : 66000
  • जून 2022 : 66000

यह भी पढ़ें-Egg Price in Ludhiana: चिलचिलाती गर्मी में अंडा भी दिखाने लगा तेवर; एक महीने में दाम में 87 रुपये प्रति सैकड़ा का उछाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.