Move to Jagran APP

संयुक्त समाज मोर्चा ने 20 प्रत्याशियों की सूची की जारी, चढूनी को दी दस सीटें; लुधियाना के कारोबारी तरुण मंत्री आशु के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

संयुक्त समाज मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बीच शुरू हुआ विवाद समाप्त हो गया है। सोमवार को मोर्चा ने 30 विधानसभा सीटों की घोषणा की। इनमें से 20 पर मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जबकि दस सीटें चढूनी को दी गई।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 09:46 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 09:46 AM (IST)
संयुक्त समाज मोर्चा ने 20 प्रत्याशियों की सूची की जारी, चढूनी को दी दस सीटें; लुधियाना के कारोबारी तरुण मंत्री आशु के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
संयुक्त समाज मोर्चा ने 20 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। आखिरकार संयुक्त समाज मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बीच शुरू हुआ विवाद समाप्त हो गया है। मोर्चा ने सोमवार को चढूनी को दस सीटों पर राजी कर लिया है। चढूनी उम्मीद के अनुसार सीटें नहीं मिलने पर विरोध में आ गए थे। सोमवार को मोर्चा ने 30 विधानसभा सीटों की घोषणा की। इनमें से 20 पर मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जबकि दस सीटें चढूनी को दी गई। अब जिन हलकों में मोर्चा के उम्मीदवारों के खिलाफ चढूनी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए थे, वह उन्हें वापस लेंगे। औद्योगिक नगरी लुधियाना की दो सीटें उद्यमियों को दी गई हैं।

loksabha election banner

लुधियाना वेस्ट से कारोबारी तरुण जैन बावा को मंत्री भारत भूषण आशु के सामने मैदान में उतारा गया है। वहीं, जैन समाज में अच्छी पैठ रखने वाले होजरी कारोबारी हरकीरत सिंह राणा को भी आत्म नगर हाट सीट से मैदान में उतारा है। इसके अलावा फिरोजपुर शहरी से लखविंदर सिंह, नवांशहर से कुलदीप सिंह बजीदपुर, बटाला से बलविंदर सिंह राजू, गिदड़बाहा से पत्रकार गुरप्रीत सिंह कोटली, मलोट से पीएचडी सुखविंदर सिंह, श्री मुक्तसर साहिब से एमए एमफिल अनुरूप कौर, पायल से मैकेनिकल इंजीनियर सिमरदीप सिंह, सनौर से बूटा सिंह शादीपुर, भुच्चो से बाबा चमकौर सिंह, धूरी से सरबजीत सिंह अलाल, फिरोजपुर देहाती से बीए बीएड मोड़ा सिंह अनजान, राजासांसी से बीएससी एग्रीकल्चर डा. सतनाम सिंह अजनाला, जलालाबाद से सुरिंदर सिंह, सनाम से डा. अमरजीत सिंह मान, भदौड़ से भगवंत सिंह, बरनाला से बीटेक अभिकरण सिंह, मानसा से गुरनाम सिंह भीखी, सरदूलगढ़ से छोटा सिंह मीआं को टिकट दी गई है।

दूसरी सूची संयुक्त समाज मोर्चा की सिलेक्शन कमेटी के डा. स्वैमान सिंह, कुलवंत सिंह संधू, किरपा सिंह, लखविंदर सिंह, मनजीत सिंह राय, हरमिंदर सिंह सिद्धू, पाल सिंह फ्रांस वाले, कुलदीप सिंह वजीरपुर, जगवीर सिंह और मुकेश चंद्र शर्मा ने जारी की है। उन्होंने कहा कि मोर्चा में हर वर्ग को प्राथमिकता दी जा रही है। पढ़े लिखे और अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है।

चढूनी को दी यह सीटें

भारतीय किसान यूनियन चढूनी को मोर्चा ने दस सीटें दी हैं। इनमें समाना, अजनाला, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, दाखा, दिड़बा, भुलत्थ, गुरदासपुर और शाहकोट शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.