अकालियों ने फूंका कांग्रेस सरकार का पुतला
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर दो फरवरी को जलालाबाद में कांग्रेस पार्टी के वर्करों की ओर से किे हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर दो फरवरी को जलालाबाद में कांग्रेस पार्टी के वर्करों की ओर से किे हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका।
शिअद के लुधियाना शहरी के प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। उन्होंने हमला करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि एसएसपी फाजिल्का एवं डीएसपी जलालाबाद के खिलाफ भी सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। इस अवसर पर हरभजन सिंह ढंग, कुलदीप सिंह खालसा, बीबी सुरिदर कौर द्याल, विजय दानव, मनप्रीत सिंह बंटी, विपन काका सूद, सर्बजीत सिंह, सुरिंदर सिंह चौहान, कमलजीत सिंह, डा. अश्वनी कुमार, हरपाल सिंह, बलविंदर सिंह, अशोक मल्होत्रा, तेजबीर सिंह, सुखजिंदर सिंह बाजवा, पूनम अरोड़ा, रंधीर सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।