Move to Jagran APP

पूरी निष्ठा व लगन से निभाउंगी अपनी अगली पारी : साध्वी आर्यनंदा

तप चन्द्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न संचिता महाराज नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज साध्वी अरणवी महाराज साध्वी अर्षीया महाराज ठाणे-6 के सानिध्य में साध्वी आर्यनंदा की बड़ी दीक्षा उत्सव पर गुणगान सभा व पाठ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 09:11 PM (IST)
पूरी निष्ठा व लगन से निभाउंगी अपनी अगली पारी : साध्वी आर्यनंदा
पूरी निष्ठा व लगन से निभाउंगी अपनी अगली पारी : साध्वी आर्यनंदा

संस, लुधियाना : तप चन्द्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज, कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न संचिता महाराज, नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज, साध्वी अरणवी महाराज, साध्वी अर्षीया महाराज ठाणे-6 के सानिध्य में साध्वी आर्यनंदा की बड़ी दीक्षा उत्सव पर गुणगान सभा व पाठ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नवकार मंत्र का उच्चारण हुआ। इस अवसर पर महासाध्वी वीणा महाराज, साध्वी रत्न संचिता महाराज ने साध्वी आर्यनंदा को दीक्षा का पाठ सुनाया। इस दौरान मंच पर साध्वी आर्यनंदा विराजमान होकर सभा को संबोधित किया। जो अपनी इच्छाओं को बढ़ाता है वह गृहस्थ है। वो जो इच्छाओं को कम करता है, वह संत है। दो चीजें है टाफी और अंगूठी। एक बच्चे के सामने दोनों करो तो बच्चा टाफी लेगा। हीरे की अंगूठी की तरफ देखेगा भी नहीं। लेकिन बच्चे का बाप टाफी नहीं अंगूठी लेना पसंद करेगा। भिखारी के सामने दोनों करोगे, तो वो दोनों ले लेगा और साधु दोनों नहीं लेंगे। चारों की अलग-अलग वृत्ति है। उन्होंने साध्वी आर्यनंदा को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर साध्वी आर्यनंदा ने अपनी गुरुणी साध्वी रत्न संचिता महाराज से आशीर्वाद लिया और भविष्य के लिए पूरी निष्ठा व सच्ची लगन के साथ इस वैराग्न का चोला निभाने का प्रण लिया। इस अवसर पर मानव रत्न रामकुमार जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सुभाष जैन, प्रमोद जैन, विपन जैन, संजय जैन को गुरु कृपा सेवा सोसायटी द्वारा सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

इस अवसर पर एसएस जैन सभा संरक्षक मानव रत्न रामकुमार जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, विश्व, नीलम जैन कंगारू, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, मोती लाल जैन, विनोद जैन गोयम, रविदर जैन भ्राता, विपन जैन, युवक संघ अध्यक्ष संजय जैन व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण, विजय जैन जैन पैकेवल, फूलचंद जैन शाही लिवास, अनिल जैन बावा, गुरु कृपा सेवा सोसायटी अध्यक्ष वैभव जैन व कार्यकारी सदस्यगण आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.