लुधियाना में स्नेचराें के हाैसले बुलंद, ओंकार विहार में युवक के हाथ से मोबाइल झपट ले गए बदमाश
पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।एएसआइ इकबाल सिंह के मुताबिक राम नगर निवासी सरवन कुमार ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे वह काम से छुट्टी करके बेटे रवि गुप्ता के साथ साइकिल पर घर लौट रहा था।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में चाेरी अाैर लूटपाट की घटनाएं बढ़ने से लाेगाें में दहशत का माहाैल है। रविवार काे ओंकार विहार इलाके में मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाश साइकिल सवार के हाथ से मोबाइल झपट कर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि यह घटना दिनदहाड़े हुई।
इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।एएसआइ इकबाल सिंह के मुताबिक राम नगर निवासी सरवन कुमार ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे वह काम से छुट्टी करके बेटे रवि गुप्ता के साथ साइकिल पर घर लौट रहा था।
वह जैसे ही ओंकार विहार कालोनी में पहुंचा ताे पीछे से मोटरसाइकिल पर आए बदमाश रवि के हाथ में पकड़ा मोबाइल झपट कर फरार हो गए। एएसअाइ इकबाल सिंह ने कहा कि आरोपिताें का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्दी ही उनका पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-जहरीला पदार्थ निगला, व्यक्ति की मौत
पंचशील कालोनी निवासी एक व्यक्ति युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना बस्ती जोधेवाल के एएसआइ सुरिंदर पाल ने बताया कि पंचशील कालोनी नूरवाला रोड निवासी राहुल कुमार ई-रिक्शा चलाता था। उसके दो बच्चे हैं। 19 नवंबर को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें