मेले में 155 लोगों को दिया लोन, 27 को लाइसेंस जारी
रेहड़ी फड़ी फेडरेशन की ओर से लोधी क्लब रोड पर लोन मेले का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 08:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लुधियाना : रेहड़ी फड़ी फेडरेशन की ओर से लोधी क्लब रोड पर लोन मेले का आयोजन किया गया। मेले में नगर निगम के अधिकारी इंस्पेक्टर हरविदर सिंह मट्टू और बैंकों के प्रतिनिधि पहुंचे। सुबह 11:00 बजे से दोपहर बाद करीब 4:00 बजे तक लोन मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 155 लोगों को लोन दिया, जबकि 27 रेहड़ी फड़ी वालों को लाइसेंस जारी किया।
मेले में उपस्थित रेहड़ी फड़ी फेडरेशन के प्रधान टाइगर सिंह ने कहा कि महानगर में वेंडर जोन बन रहा है। वेंडर जोन में रेहड़ी फड़ी वालों को दुकानें दी जाएंगी और व्यापार करने बैंकों से लोन दिलाया जा रहा है। इस अवसर पर चेयरमैन जसवंत सिंह मुसाफिर, विजय कुमार, मीरा देवी, संजीव कुमार, रामानंद पोद्दार, अखिलेश सिंह आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें