भगवान राम सिंहासन यात्रा तीन को
श्री उपकार नगर दशहरा मेला उत्सव 29 सितबर से 9 अक्तूबर तक उपकार नगर दशहरा मैदान में होगा।
संस, लुधियाना : श्री उपकार नगर दशहरा मेला उत्सव 29 सितंबर से 9 अक्तूबर तक उपकार नगर दशहरा मैदान में धूमधाम से आरंभ होगा। समारोह को लेकर एक मीटिग उपकार नगर कार्यालय में चेयरमैन अशोक सरीन व प्रधान चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीटिग में भगवान राम बारात पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा व भगवान सिंहासन यात्रा की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर चन्नी गिल ने कहा कि 29 सितबर से भगवान राम सिंहासन यात्रा से होगा, जिसमें विभिन्न जगहों से भगवान राम का डोला शोभायात्रा के रूप निकाला जाएगा। इस का पुण्य कई परिवार को प्राप्त होगा, जहां भगवान राम परिवार आकर ठहरेंगे। काला सरीन ने कहा कि डोला इंचार्ज की भूमिका में दविदर सिंह, अजय शर्मा, विक्की भल्ला, सोनू, अशोक सूद निभाएंगे। भगवान राम की बारात पर विशाल शोभायात्रा 3 अक्तूबर श्री शिवदुर्गा मंदिर से आरंभ होकर विभिन्न एरियों से गुजरते हुए उपकार नगर दशहरा मैदान में संपन्न होगी। यात्रा में सुंदर-2 झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी। वहीं, आठ अक्तूबर को रावण दहन व नौ को भरत मिलाप की रस्म अदा होगी। समारोह को लेकर गणमान्यों को निमंत्रण पत्र दिए गए है। जिनमें विधायक राकेश पांडे, मेयर बलकार सिंह संधू आदि ने समारोह में आने का व हर संभव मदद देने को कहा है। उन्होंने शहरवासियों से इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की भी अपील की। इस अवसर पर अशोक सरीन, चरणजीत सिंह चन्नी, काला सरीन, राजू थापर, कूलभूषण मलिक, प्रवीण ग्रोवर, दविदर सिंह, रविदर मल्होत्रा, राजेश भनोट, चिटू शास्त्री, नरेश सरीन, हरशरण, आदि शामिल थे।