गणपति बप्पा की महिमा का गुणगान किया
श्री गणपति उत्सव कमेटी बीआरएस नगर की तरफ से राजा के दरबार में आयोजित 10वां गणपति महोत्सव दोराहा नहर में विसर्जन के साथ संपन्न हो गया।
संस, लुधियाना : श्री गणपति उत्सव कमेटी बीआरएस नगर की तरफ से राजा के दरबार में आयोजित 10वां गणपति महोत्सव दोराहा नहर में विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। सर्वप्रथम हवन कर श्री गणपति उत्सव कमेटी के प्रमुख राकेश बजाज सहित श्री गणपति उत्सव कमेटी के सदस्यों ने आहुतियां डाली और गणपति महोत्सव में जाने- अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना की व गणपति महोत्सव के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। सोरज वर्मा एंड पार्टी व स्त्री सत्संग सभा की सुदेश अरोड़ा ने गणपति बप्पा की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान केक काट कर राजा के दरबार का 10वां स्थापना दिवस मनाया गया। श्री दुर्गा माता मंदिर बीआरएस नगर के अध्यक्ष बलजिन्द्र संधू व राकेश बजाज ने महोत्सव में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया । टीम राजा के दरबार के सेवक विजय बजाज, विशाल सूद, प्रमोद कपूर, जय ढींगरा, बोवी मल्होत्रा, नितिन गुप्ता, वरिंदर गर्ग, रामपाल शर्मा, संजय खोसला, रमन मित्तल, कृष्ण गोगना, स्वामी शर्मा, राज चावला, जगमोहन कोछड़, सुरेश कोछड़, राकेश कोछड़, हरमोहन वालिया, जगदीश पुरी, दीपक कुमार, सुमित मित्तल, आरके जिदल, सुनील मित्तल, मनीष शर्मा, विजय शर्मा, गगन शर्मा, उमेश वर्मा, परमपाल सिंह, महिला विग सदस्य सुदेश अरोड़ा, प्रवीण अग्रवाल, पिकी गुप्ता, सुमन बजाज, निधि बजाज, रितू सूद, नर्मदा ढींगरा, अनुराधा खोसला, किरण कोचर, ज्योति वर्मा, जिया कपूर, ईशा बजाज व अन्य सदस्यों ने गणपति बप्पा का पूजन किया।