Weather Update: शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश से राहत, फिर निकली तेज धूप
शहर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह छह बजे हल्की बारिश हुई। हैबोवाल चंदन नगर सराभा नगर गुरदेव नगर सहित कई इलाकों में हुई बारिश से लाेगाें ने राहत की सांस ली।
लुधियाना, जेएनएन। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह छह बजे हल्की बारिश हुई। जानकारी के अनुसार शहर के हैबोवाल, चंदन नगर, सराभा नगर, गुरदेव नगर सहित कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश से गर्मी से त्रस्त लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिल गई।
हालांकि इसके बाद सुबह आठ बजे से तेज धूप निकल आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिनों तक पंजाब के अलग-अलग जिलों में हल्की और तेज बारिश होगी।
पंजाब और हरियाणा में अलर्ट जारी
वहीं मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड पर दर्ज किया है। हिसार में सबसे ज्यादा गर्म मौसम रहा। जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिन में यहां पर गर्मी और भी बढ़ सकती है।
इस वर्ष सामान्य बारिश की संभावना
आइएमडी ने इस वर्ष देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सामान्य बारिश (103%) होने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 18 और 19 जून को गर्मी बरकरार रहेगी। बुधवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया।