Move to Jagran APP

बारिश से 48 साल में पहली बार गिरा पारा

जासं, लुधियाना: शहर में सुबह से रात तक हुई बारिश का लोगों ने स्वागत किया। उमस भरी गर्मी से बेचैन लोगों के चेहरे खिल गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:11 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 02:39 PM (IST)
बारिश से 48 साल में पहली बार गिरा पारा
बारिश से 48 साल में पहली बार गिरा पारा

जासं, लुधियाना: शहर में सुबह से रात तक हुई बारिश का लोगों ने स्वागत किया। उमस भरी गर्मी से बेचैन लोगों के चेहरे खिल उठे। इससे तापमान भी औंधे मुंह गिरा और एक नया रिकार्ड बन गया। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर में दोपहर तीन बजे तक 23.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई, जबकि अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 21.1 ड्रिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालाकि, इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार जिले में शाम पाच बजे तक 51 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई, जबकि अधिकतम तापमान 23.3 व न्यूनतम तापमान 22.6 रिकार्ड हुआ। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 1970 के बाद पहली बार इस साल 22 सितंबर को शहर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। इससे पहले ऐसा कभी भी नहीं हुआ।

loksabha election banner

वर्ष 1998 में 22 सितंबर को अधिकतम तापमान था 25 डिग्री सेल्सियस

वर्ष 1998 में 22 सितंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद व उससे पहले तक 22 सितंबर को अधिकतम तापमान हमेशा 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है।

तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैज्ञानिक डॉ. केके गिल के अनुसार शनिवार को सुबह से लगातार हो रही बारिश व दिन में चली हवाओं की वजह से ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान सामान्य से नौ डिग्री सैल्सियस कम दर्ज किया गया। इसलिए, हल्की ठिठुरन भी महसूस हुई। डॉ. गिल के अनुसार सोमवार तक बारिश के जारी रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.