Ludhiana Weather Alert! लुधियाना में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, सुबह से छाए हुए थे बादल
Ludhiana Weather Alert! लुधियाना में शनिवार सुबह तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो शाम को भी तेज बारिश के आसार है। वहीं रविवार को भी बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Weather Alert! शहर में शनिवार दाेपहर बाद हुई झमाझम बारिश से माैसम सुहावना हाे गया। इससे पहले शुक्रवार को बूंदाबांदी हाेने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया था। मौसम का यह मिजाज रविवार को भी बरकरार रहने के आसार है। हालांकि शनिवार सुबह से ही बादलों ने शहर को अपनी आगोश में ले रखा था। इसके साथ ही तेज और ठंडी हवाएं भी चल रही थी। जिले में लगातार हाे रही बारिश से लाेगाें ने गर्मी से राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें-Firing in Ludhiana: लुधियाना में पीछा कर रही पुलिस पर शराब तस्करों ने चलाई गोली, वारदात के बाद फरार!
पश्चिमी विक्षोभ के चलते माैसम बदला
लुधियाना में शनिवार सुबह तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो शाम को भी तेज बारिश के आसार है। वहीं रविवार को भी बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञाें का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में फिर से मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस बीच तापमान में गिरावट का दौर भी निरंतर जारी रहेगा
बारिश फसलों के लिए फायदेमंद
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। क्योंकि बारिश हल्की-हल्की हो रही है। इससे सबसे अधिक फायदा धान को होगा। इस बार पंजाब में माैसम मेहरबान नजर आ रहा है। पिछले कई सालाें के बाद ऐसा हाे रहा है कि जमकर बारिश हाे रही है। हालांकि बारिश से सड़कें जलमग्न हाेने के कारण लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें-Health Tips: हार्ट अटैक आने पर बचाई जा सकेगी जान, लुधियाना में फ्री में लगेगा टेनेकटेप्लेज इंजेक्शन