Move to Jagran APP

बठिंडा में महिला का दावा- निजी अस्पताल के स्टाफ ने आपरेशन थिएटर में किया सामूहिक दुष्कर्म

शहर के एक अस्पताल में दाखिल फाजिल्का जिले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो गई थी। इसका आपरेशन करवाने के लिए वह बठिंडा के एक निजी अस्पताल मेंं दाखिल हुई थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 08:25 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 08:08 AM (IST)
बठिंडा में महिला का दावा- निजी अस्पताल के स्टाफ ने आपरेशन थिएटर में किया सामूहिक दुष्कर्म
फाजिल्का की महिला ने आपरेशन थिएटर में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सांकेतिक चित्र।

जासं, बठिंडा। शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल महिला ने स्टाफ मेंबरों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला ने उसके साथ आपरेशन थिएटर में सुन्न किए जाने का टीका लगाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला ने सिविल अस्पताल में दाखिल होकर अपनी मेडिकल जांच करवाई और मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने उसके बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अजय मलूजा ने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

loksabha election banner

अस्पताल में दाखिल फाजिल्का जिले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो गई थी। इसका आपरेशन करवाने के लिए वह बठिंडा के एक निजी अस्पताल मेंं दाखिल हुई थी। 4 अक्टूबर को उसका आपरेशन होना था। अस्पताल के स्टाफ मेंबर सर्जरी के लिए उसे आपरेशन थिएटर लेकर गए। वहां पर उसे सुन्न करने का टीका लगा दिया गया। बाद में आपरेशन थिएटर के अंदर ही छह लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इस बारे में अस्पताल के डाक्टर को कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद वह अस्पताल में डाक्टर को कोई जानकारी दिए बिना सिविल अस्पताल में आकर दाखिल हो गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मामले की जांच करवाई जा रहीः एसएसपी

एसएसपी बठिंडा अजय मलूजा ने कहा कि हमारे पास शिकायत आई है। मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

कार की टक्कर से बाइस सवार घायल

जासं, बठिंडा। डबवाली रोड पर हाउसफेड कलोनी के निकट ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी बठिंडा के वालंटियर मनिक गर्ग, साहिब सिंह मौके पर पहुंचे तथा घायल अमनदीप सिंह निवासी लाल सिंह बस्ती को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें - श्वेत मलिक बोले- नवजोत सिद्धू अयोग्य नेता, शब्दों पर नियंत्रण नहीं; भारत का खाते हैं पर गुण पाकिस्तान के गाते हैं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.