Move to Jagran APP

Weather Update: बारिश के कारण दस से 12 डिग्री तक लुढ़का तापमान, आठ जनवरी तक छाए रहेंगे बादल

Punjab Weather Update दो दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान काफी गिर गया है। मौसम विभाग विभाग के कारण आइ जनवरी तक लोगों को काफी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

By Sat PaulEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 11:35 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 03:11 PM (IST)
Weather Update: बारिश के कारण दस से 12 डिग्री तक लुढ़का तापमान, आठ जनवरी तक छाए रहेंगे बादल
Weather Update: बारिश के कारण दस से 12 डिग्री तक लुढ़का तापमान, आठ जनवरी तक छाए रहेंगे बादल

लुधियाना, जेएनएन। Punjab Weather Update वेस्टर्न डिस्टर्बेेंस की वजह से पंजाब के अलग-अलग जिलों में दो दिन से रूक-रूककर बारिश हो रही है। तेज हवाओं के बीच हुई बारिश से दिन का तापमान (अधिकतम तापमान) दस से 12 डिग्री सेलिसयस तक लुढ़क गया है। कई जिलों में दिन और रात का तापमान एक बराबर रहा। दिन के तापमान में गिरावट से कड़ाके की ठंड के चलते लोग कांप रहे हैं।

loksabha election banner

इंडिया मैट्रोलाजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार सूबे में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। जहां तीन मिलीमीटर बारिश हुई और दिन व रात का तापमान एक बराबर आ गया। यहां दिन का तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्य तापमान से 11 डिग्री सेल्सियस कम था। सामान्य तौर पर दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तापमान होना चाहिए। जबकि न्यूनतम तापमान यहां 10.2  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था।

 Punjab Weather Update लुधियाना में पांच मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई और दिन का तापमान 12.9  डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं अमृतसर में दो मिलीमीटर बारिश और अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान यहां सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 8.2  डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जोकि सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक था।

Punjab Weather Update इसी तरह जालंधर में तीन दिन से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां तीन मिलीमीटर बारिश और अधिकतम तापमान 14.6  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.4  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। इंडिया मैट्रोलाजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार आठ जनवरी तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव बरकरार रहने से बारिश रूक रूककर जारी  रह सकती है। कई जिलों में बादल भी छाए रह सकते हैं।

Punjab Weather Update बारिश फसलों के फायदेमंद

कृषि विशेषज्ञ डाॅ. बलदेव सिंह के अनुसार जनवरी से कोहरा पड़ रहा था। कोहरे की मार झेल रही फसलों के लिए सोमवार को हुई हल्की बारिश वरदान से कम नहीं है। बारिश फसलों के लिए ठीक है। खासकर, गेहूं, फलों व आलू की फसल के लिए तो बहुत फायदेमंद है। अगर बारिश नहीं होती, तो आलू की फसल बर्बाद हो जाती। हालांकि, अगर तेज बारिश हुई, तो इससे निचले इलाकों में लगाई गई फसलों में पानी जमा होने से नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, तो किसानों को डरने की जरूरत नहीं है।  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.