Move to Jagran APP

लुधियाना में तीन हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले एएसआइ पर एफआइआर, थाना दुगरी में है तैनात

लुधियाना में रिटायर्ड कानूनगो से तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले एएसआइ पर विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। डीएसपी परमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित एएसआइ मनजीत सिंह थाना दुगरी में तैनात है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 07:46 PM (IST)
लुधियाना में तीन हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले एएसआइ पर एफआइआर, थाना दुगरी में है तैनात
विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआइ एएसआइ मनजीत सिंह पर केस दर्ज किया है। सांकेतिक चित्र।

जासं, लुधियाना। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। अदालत में सरकारी वकील की सेवाएं दिलाने के नाम पर रिटायर्ड कानूनगो से तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले लुधियाना के एएसआइ पर विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। डीएसपी परमिंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान थाना दुगरी में तैनात एएसआइ मनजीत सिंह के रूप में हुई है।

loksabha election banner

पुलिस ने जगराओं के आत्म नगर निवासी बलविंदर सिंह की शिकायत पर यह केस दर्ज किया। अपने बयान में बलविंदर ने बताया कि सितंबर 2012 से 2014 तक वो गिल गांव में पटवारी तैनात था। उस दौरान उसने सुखदेव सिंह नाम के व्यक्ति का दिसंबर 1984 का इंतकाल दिसंबर 2013 में चढ़ाया था। जिस पर हरिंदर कौर पत्नी स्व. लखविंदर सिंह की और से 2016 में सुखदेव सिंह के खिलाफ थाना दुगरी में केस दर्ज कराया गया था। उस मामले की जांच एएसआइ मनजीत सिंह कर रहा था।

जांच पड़ताल में पुलिस ने बलविंदर सिंह को दोषी पाया और उसे भी केस में नामजद कर दिया गया। 25 अप्रैल, 2022 को कोर्ट में चालान पेश करने के बदले में मनजीत सिंह ने बलविंदर सिंह से डेढ़ हजार रुपये रिश्वत ली। अब वो सरकारी वकील के नाम पर 3 हजार रुपये और देने की मांग कर रहा था। जिसके चलते उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

महिला को फोन पर गाली गलौज कर धमकाया

जासं, लुधियाना। भूमि विवाद में महिला को फोन पर गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में थाना दुगरी पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू की है। एएसआइ बलकार सिंह ने बताया कि उसकी पहचान न्यू शिवाजी नगर निवासी मनोज धवन के रूप में हुई। पुलिस ने दुगरी फेस-2 निवासी राजेश बाला की शिकायत पर उसके खिलाफ उक्त केस दर्ज किया।

उसने बताया कि जमीन जायदाद को लेकर आरोपित के साथ उसका कोर्ट में केस चल रहा है। वह अक्सर केस वापस लेने के लिए उसके साथ गालीगलौज करता है। 11 फरवरी को उसने अपने मोबाइल फोन से उसके नंबर पर काल करके गालियां दी। केस वापस न लेने पर  जान से मारने की धमकी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.