पंजाब अनएडेड कालेजेस ने लुधियाना में मनाया अपना छठा स्थापना दिवस, तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करने पर हुई चर्चा
पंजाब अनएडेड कालेजेस एसोसिएशन ने मंगलवार को अपना छठा स्थापना दिवस मनाया। पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी मुख्य अतिथि थे। इस दौरान पुक्का के छठे संस्करण समाचार पत्रिका पुक्का टाइम्ज का विमोचन किया।
लुधियाना, जेएनएन। पंजाब अनएडेड कालेजेस एसोसिएशन (पुक्का) ने अपना 6वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी मुख्य अतिथि थे। पंजाब की तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करना चुनौतियां और अवसर पर हुए समारोह में पुक्का के अध्यक्ष डा. अंशु कटारिया ने अध्यक्षता की।
इस अवसर पर अमित शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुक्का), सतनाम सिंह संधू (मुख्य संरक्षक), जगजीत सिंह (अध्यक्ष, जैक) भी उपस्थित थे। दीप प्रज्जवलन के बाद मुख्य मेहमान ने पुक्का के छठे संस्करण समाचार पत्रिका 'पुक्का टाइम्ज' का विमोचन किया।
मोहिंदर सिंह केपी ने सभी पुक्का सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पुक्का युवा और पुराने शिक्षाविद का एक बेहतरीन संयोजन है। मैं समाचार पत्रों में पढ़ता रहता हूं कि कैसे पुक्का कालेजों के विभिन्न मुद्दों के लिए काम कर रहा है। चाहे वह पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्त्ति हो, कालेजों के लिए एआईसीटीई से प्रवेश सीटें या प्रवेश की तिथियां हो या केंद्र सरकार में वित मंत्रालय से वित्तिय सहायता की आवश्यकता हो।
सरदार सतनाम सिंह संधू ने संबोधित करते हुए कहा कि पुक्का जैक का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है और पंजाब के सबसे गतिशील संगठनों में से एक है, जो डा अंशु कटारिया के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। जगजीत सिंह ने पुक्का को पंजाब के साथ भारत के लगभग 20 राज्यों को जोड़ने के प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने पुक्का की किसान आंदोलन के कारण एआईसीटी से दाखिला तारीक बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।
डा कटारिया ने पिछले 5 वर्षों में पुक्का को बिना शर्त समर्थन के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने पिछले वर्षों में पुक्का को संरक्षण देने के लिए जैक को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रशपाल सिंह धालीवाल, गुरकीरत सिंह, अशोक गर्ग, श्री अश्वनी गर्ग, राघव महाजन, राजेश गर्ग, राजीव गुलाटी, नलिनी चोपड़ा, डॉ डी.जे. सिंह, डॉ साहिल मित्तल, विभव मित्तल भी उपस्थित थे।