Move to Jagran APP

चीन को टक्कर देने को तैयार पंजाब की इंडस्ट्री, लुधियाना पहुंचे चार देशों के अंबेसडर

पंजाब की इडस्ट्री चीन को टक्कर देने का दम रखती है। बात साइकिल की करें मशीनरी की मशीन टूल की या फिर गार्डनिंग टूल की.. इसके लिए पंजाब का लुधियाना सबसे तेजी से ग्रोथ करने में सक्षम है। इसके लिए चार देशों के अंबेसडर लुधियाना पहुंचे।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 02:31 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 02:31 PM (IST)
चीन को टक्कर देने को तैयार पंजाब की इंडस्ट्री, लुधियाना पहुंचे चार देशों के अंबेसडर
लुधियाना में मेक आटो एक्सपो में पहुंचे पनामा, मालावी, नामिबिया, नाइजर के दूतावास।

लुधियाना, [मुनीश शर्मा]। पंजाब का उद्योग केवल भारत के लिए नहीं बल्कि विश्व बाजार के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। दो देश पहले मशीनरी से जुड़े व साइकिल इंडस्ट्री के उत्पाद चीन ने आयात करते थे, वह अब इसका विकल्प खोच रहे हैं। इस मामले में पंजाब की इडस्ट्री चीन को टक्कर देने का दम रखती है।

loksabha election banner

बात साइकिल की करें, मशीनरी की, मशीन टूल्स की या फिर गार्डनिंग टूल की.. इसके लिए पंजाब का लुधियाना सबसे तेजी से ग्रोथ करने में सक्षम है। इसके लिए चार देशों के अंबेसडर लुधियाना पहुंचे। चंडीगढ़ रोड स्थित ग्लाडा ग्राउंड में आयोजित मेक आटो एक्सपो में पनामा, मलावी, नामिबिया, नाइजर के दूतावास पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों के साथ बैठक कर पंजाब की संभावनाओं पर चर्चा की।

पंजाब में मशीनरी को लेकर आपार संभावनाएं : रिकार्डो ए बेरना

पनामा के डिप्टी चीफ आफ मिशन रिकार्डो ए बेरना ने कहा कि पंजाब में मशीनरी को लेकर आपार संभावनाएं हैं। उनके देश में चीन से सहित दूसरे देशों से यह उत्पाद मंगवाए जाते हैं। अगर पंजाब की इंडस्ट्री बेहतर उत्पाद बेहतर दामों में दे, तो भारी व्यापार हम पंजाब में शिफ्ट करने को तैयार हैं। मालवाई के हाई कमिशन जुलियाना सोमबा बंदा ने कहा कि पंजाब से खाद पदार्थो के लिए आपार संभवनाएं हैं, इसके साथ ही साइकिल सहित हैंड टूल्स की भारी डिमांड है, इससे दोनों देशों के व्यापार में तेजी आ सकती है।

चीन की क्वलिटी बेहद खराब, भारत निभा सकता है बेहतर भूमिका

नामिबिया के आस्कर सिकांदा ने कहा कि हमारे लिए पंजाब में कई उत्पादों को लेकर डिमांड है। हम यहां कारोबारियों से चर्चा कर बेहतर रास्ते निकालेंगे। नाइजर के कौंसलर सोलुमाने बोरेमा ने कहा कि चीन की क्वलिटी बेहद खराब और कई उत्पादों में दाम के चलते भारत का उद्योग बेहतर भूमिका निभा सकता है। अभी हम इंडस्ट्रियल विजिट के बाद अपने देश की कम्पनियों से चर्चा कर पंजाब के साथ व्यपार को बढ़ाएंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.