चेयरमैन दीवान और बावा ने सुनी लुधियाना के उद्यमियों की समस्याएं, जल्द निराकरण का दिया आश्वासन
पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन कृष्ण कुमार बाबा ने जिले की इंडस्ट्री की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिया है। उन्होंने रविवार को उद्यमियों की समस्याएं सुनी हैं।
लुधियाना, जेएनएन। पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन कृष्ण कुमार बाबा ने जिले की इंडस्ट्री की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिया है। पवन दीवान और बावा ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र आत्म नगर स्थित विश्वकर्मा पार्क, जैमल सिंह रोड पर आयोजित बैठक में औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी।
दोनों चेयरमैनों ने औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में औद्योगिक तरक्की के लिए वचनबद्ध है। इस क्रम में निरंतर उद्योगों के हित में फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने आए दिन बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों के लिए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। दोनों नेताओं ने कहा कि इसका प्रभाव सीधे तौर पर उद्योगों और आम लोगों पर पड़ रहा है। इस अवसर पर औद्योगिक प्रतिनिधियों ने पवन दीवान और कृष्ण कुमार बावा का विशेष तौर पर सम्मान भी किया।
बैठक में यूसीपीएमए के पूर्व चेयरमैन इंद्रजीत सिंह नवयुग, पंजाब विश्वकर्मा फाउंडेशन के चेयरमैन अमरीक सिंह घड़ियाल, इंचार्ज वार्ड नंबर 41 रेशम सिंह सग्गू, लखविंदर सिंह लाली, रणधीर सिंह दहेले, जगदीप सिंह लोटे, पाल सिंह मठारू, बलजिंदर सिंह हुंजन, इकबाल सिंह रियात, आत्म नगर के चेयरमैन सुखविंदर सिंह जगदेव, हरदेव सिंह, जगदेव सिंह पनेसर, डॉ ओंकार चंद शर्मा, रवि वर्मा, सुरेंद्र सिंह जेबीएच, गगनदीप सिंह सोहल, जसदीप सिंह दीपा, महिला ब्लॉक प्रधान गुरमीत कौर, सिमरनजीत कौर, मनप्रीत कौर विशेष तौर पर शामिल रहे।