Farmers Protest: पंजाब के फिरोजपुर में किसानाें ने सुखबीर बादल का किया विराेध, काली झंडियां दिखाकर की नारेबाजी
Farmers Protest शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुल के पास किसानों ने सुखबीर बादल को काली झंडियां दिखाकर जबरदस्त नारेबाजी की। सुखबीर बादल आज से 100 निर्वाचन क्षेत्रों के 100 दिवसीय दौरे पर है।
जासं, फिरोजपुर। Farmers Protest: पंजाब में किसानाें की तरफ से नेताओं के घेराव व विराेध करने का सिलसिला जारी है। ऐसा ही मामला बुधवार काे फिरोजपुर के हल्का जीरा में सामने आया। यहां शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुल के पास किसानों ने सुखबीर बादल को काली झंडियां दिखाकर जबरदस्त नारेबाजी की।
बता दें कि सुखबीर बादल आज से 100 निर्वाचन क्षेत्रों के 100 दिवसीय दौरे पर है, जिसकी शुरूआत हल्का जीरा से की गई है। यहां उनके कई कार्यक्रम है। इसकाे लेकर भारी तादाद में पुलिस बल लगाया गया है। गाैरतलब है कि इससे पहले भी सुखबीर काे किसानाें के विराेध का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें-लुधियाना के माछीवाड़ा में प्रापर्टी टैक्स डिफाल्टरों को भेजे नोटिस, बिजली विभाग भी 40 लाख का Defaulter
हिसार में भी सुखबीर का घेराव कर चुके हैं किसान
इससे कुछ दिन पहले हरियाणा के हिसार में किसानाें ने सुखबीर बादल का विराेध किया था। किसानाें का कहना है कि काेई भी सरकार किसानाें की हितैषी नहीं है। हालांकि बाद में सुखबीर सिंह बादल के सुरक्षा कर्मियों ने काफिले को किसानों के बीच से निकाल लिया। गाैरतलब है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू काे भी पिछले दिनाें माेगा में किसानाें के विराेध का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें-Punjab Vidhan Sabha Chunav: अनिल जोशी के करीबी चेतली व आरडी शर्मा को मनाने पहुंचे अश्वनी शर्मा
सिद्धू का भी विराेध कर चुके हैं किसान
किसानों के तीखे विरोध के कारण सिद्धू करीब डेढ़ घंटा देरी से मोगा के प्राइम फार्म में आयोजित रैली में पहुंचे थे। इसके अलावा भाजपा की बैठकाें में भी किसान अकसर आकर नारेबाजी करने लग जाते है। दिल्ली में पिछले कई महीनाें से जारी आंदाेलन का असर पंजाब पर भी पड़ रहा है।