आखिर नवजाेत सिद्धू की बहन काे लेकर क्याें गर्माई है पंजाब की राजनीति, जानिए पूरा मामला
Punjab Election 2022ः सिद्धू के पिता सरदार भगवंत सिंह की पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने निर्मल के साथ विवाह किया। तब निर्मल की दो बेटियां थीं। सुमन उन्हीं में से एक हैं। निर्मल ने भगवंत सिंह से शादी के बाद पटियाला से चुनाव भी लड़ा था।

जागरण संवाददाता, मोगा। Punjab Election 2022ः पंजाब की सियासत में नई हलचल मचाने वाली नवजाेत सिंह सिद्धू की बहन काे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कांग्रेस के प्रधान नवजाेत सिंह सिद्द्धू पर आरोप लगाने वाली उनकी बहन सुमन तूर मोगा के मथुरादास सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्स रह चुकी हैं। उस समय अस्पताल के मेडिकल अफसर रहे सीनियर फिजीशियन ने नाम नहीं बताने की शर्त पर इसकी पुष्टि की है। सुमन तूर की मां निर्मल शर्मा भी नर्स थीं। उनका अपने पहले पति से तलाक हो गया था।
सिद्धू के पिता सरदार भगवंत सिंह की पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने निर्मल के साथ विवाह किया। तब निर्मल की दो बेटियां थीं। सुमन उन्हीं में से एक हैं। निर्मल ने भगवंत सिंह से शादी के बाद पटियाला से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वे हार गईं। सिद्धू के पिता भी कांग्रेस के बड़े नेता थे। सुमन तूर के आराेप लगाने के बाद सियासत गर्मा गई है। अकाली दल और भाजपा ने सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या यही पंजाब माडल है।
सिद्धू बहनों, पिता व ताये के लड़के के साथ। फोटो- सुमन तूर के सौजन्य से
यह भी पढ़ें-74 साल बाद करतारपुर कारिडोर में मिले थे 2 बिछड़े भाई, अब परिवार से मिलने पाकिस्तान जाएंगे बठिंडा के सीका खान
सिद्धू की पत्नी बोलीं- मैं सुमन तूर को नहीं जानती
सुमन तूर के आरोपों के संबंध में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह उन्हें नहीं जानती हैं। कहा कि उनके रहते हुए सुमन तूर कभी उनके साथ नहीं रही। नवजोत कौर ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के पिता की दो शादियां थी। सुमन तूर पहली शादी से पैदा हुई थी। हालांकि चुनाव से पहले इन आराेपाें से पार्टी की खासी फजीहत हुई है।
Edited By Vipin Kumar