Move to Jagran APP

पंजाब चुनाव 2022: संयुक्त समाज मोर्चा ने 10 प्रत्याशी मैदान में उतारे, बलबीर राजेवाल समराला से लड़ेंगे चुनाव

Punjab Chunav News 2022ः संयुक्त समाज मोर्चा ने अपने 10 प्रत्याशियों के नाम वाली पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 3 किसान है। बाकी अन्य वर्ग के लोगो को शामिल किया गया है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा लुधियाना में की गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 05:17 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 09:14 PM (IST)
पंजाब चुनाव 2022: संयुक्त समाज मोर्चा ने 10 प्रत्याशी मैदान में उतारे, बलबीर राजेवाल समराला से लड़ेंगे चुनाव
Punjab Chunav News 2022ः बलवीर सिंह राजेवाल समराला से मैदान में हैं। फाइल फोटो

मुनीश शर्मा, लुधियाना। Punjab Chunav News 2022ः  किसान आंदोलन के बाद पंजाब की सत्ता पर काबिज होने के लिए संयुक्त समाज मोर्चा (Sanyukta Samaj Morcha ) ने अपने 10 प्रत्याशियों के नाम वाली पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में बलवीर सिंह राजेवाल (Balbir singh Rajewal ) सहित 3 किसान है। बाकी अन्य वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। टिकटों की घोषणा संयुक्त समाज मोर्चा के रुलदू सिंह मानसा, भोग सिंह मानसा, किरपा सिंह, मुकेश चन्द्र शर्मा ने की।

loksabha election banner

चुनाव मैदान में उतारे ये चेहरे

1. बलवीर सिंह राजेवाल समराला विधानसभा क्षेत्र से

2. एडवोकेट प्रेम सिंह भंगू घनौर से

3. हरजिंदर सिंह टांडा खड़ूर साहिब से

4. रवनीत सिंह बराड़ मोहाली से

5. डॉक्टर सुखमनदीप सिंह ढिल्लो तरनतारन से

6. राजेश कुमार करतारपुर से

7. रमनदीप सिंह जैतो से

8. अजय कुमार फिल्लौर से

9. बलराज सिंह ठाकुर कादियां से

10. नवदीप संघा मोगा से

पंजाब में पंजाबियों की सरकार बनाई जाएगी

प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के लिए संयुक्त समाज मोर्चा ने बुधवार को औद्योगिक नगरी लुधियाना में बैठक की। इसमें संयुक्त समाज मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया और पार्टी की पहले प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस दौरान पंजाब के मौजूदा सिस्टम पर नेता खूब बरसे और कहा कि पंजाब को खोखला करने के लिए किसी भी पार्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पंजाब में अब पंजाबियों की सरकार बनाई जाएगी, जिसका लक्ष्य कर्ज में डूबे पंजाब को खुशहाल बनाना होगा। इस दौरान कई नामी नेताओं और मंत्रियो द्वारा किए घोटालों पर भी कटाक्ष किए गए। उन्होंने दावा किया कि प्रत्याशियों की ओर से इलाके के विकास में किए गए घोटालों को लेकर आने वाले दिनों में कई खुलासे किए जाएंगे। भले ही अभी 10 सीटों के लिए नाम घोषित किए गए हैं, लेकिन 350 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।

ये रहे माैजूद

इस दौरान मोर्चे के रुलदू सिंह, तरुण जैन बावा, डॉ रमन सिंह, कुलवंत सिंह संधू, कृपा सिंह, लखविंदर सिंह, मनजीत सिंह राय, हरमिंदर सिंह सिद्धू, पाल सिंह फ्रांस वाले, कुलदीप सिंह वजीरपुर, जगबीर सिंह, मुकेश चंद्र शर्मा, दौलत राम, हरकीरत सिंह राणा, बलविंदर सिंह, रुपिंदर सिंह, गुरलाल सिंह, रछपाल सिंह राजू मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.