Punjab By-Election Results 2019 : दाखा में अकाली दल के अयाली जीते, मजीठिया ने समर्थकों के साथ मनाया जश्न
Dhaka Punjab By Election Results 2019 Live दाखा विधानसभा उप चुनाव में अकाली-भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली ने धमाकेदार जीत दर्ज की है।
जेएनएन, लुधियाना। दाखा विधानसभा उप चुनाव में अकाली-भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह व अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी। मतदान के दाैरान भी दाखा में माहाैल तनावपूर्ण रहा था। दाेनाें दलाें के नेताअाें व समर्थकाें के बीच कई बार टकराव हुअा। वीरवार काे हुई मतगणना में अकाली-भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली ने 66, 297 वाेट पाकर बाजी मारते हुए कांग्रेस के संदीप संधू काे करारी शिकस्त दी।
कांग्रेस प्रत्याशी संदीप संधू 51, 625 वाेट ही हासिल कर सके। अयाली ने संधू काे 14, 672 मताें के भारी अंतर से पराजित किया। इसके अलावा लाेक इंसाफ पार्टी के सुखदेव सिंह चक्क 8441 अाैर अाप के अमनदीप सिंह माेही मात्र 2804 वाेट ही प्राप्त कर सके। जीत के बाद अयाली समर्थकाें ने मतदान केंद्र के बाहर झंडाें के साथ जश्न मनाया। दाखा में ढाेल के साथ-साथ डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। लुधियाना से गठबंधन के उम्मीदवार अयाली काे बधाई देने के लिए अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया दाखा अाए हैं। उन्हाेंने जीत के लिए जनता अाैर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
दाखा में सुधार के श्री हरगोबिद साहिब खालसा कॉलेज के बाहर जश्न मनाते अकाली नेता।
सुधार के श्री हरगोबिद साहिब खालसा कॉलेज में काउंटिंग में जुटा स्टाफ।
जानें किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट
प्रत्याशी का नाम पार्टी ईवीएम वोट पोस्टल वोट कुल
मनप्रीत अयाली शिअद 66286 11 66,297
संदीप संधू कांग्रेस 51610 15 51,625
सुखदेप सिंह चक लिप 8437 4 8441
अमनदीप सिंह मोही आप 2792 12 2804
टीटू बानिया स्वतंत्र 535 0 535
बलदेव सिंह सराभा स्वतंत्र 397 0 397
सिमरनदीप सिंह एपीपीए 339 1 340
जोगिंदर सिंह शिअद(एम) 253 3 256
गुरदीपल सिंह काहलों स्वतंत्र 226 0 226
हरबंस सिंह जलाल स्वतंत्र 138 2 140
गुरजीत सिंह एनएटीजेयूपी 88 1 89
नोटा 641 1 642
शिअद के मनप्रीत अयाली ने कांग्रेस के संदीप संधू को 14,672 मतों से पराजित किया। शेष सभी नौ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।।