Move to Jagran APP

लुधियाना में सांसद बिट्टू के खिलाफ भाजपा का धरना दाे घंटे में खत्म, कल से सीपी दफ्तर के बाहर बैठेंगे

पंजाब में सियासी पारा गरमा गया है। पुलिस ने भाजपा की हड़ताल काे लेकर कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए सुरक्षा चक्र की 2 लेयर बना दी है। यह धरना जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल की अगुआई में लगाया जा रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 12:51 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 01:45 PM (IST)
लुधियाना में सांसद बिट्टू के खिलाफ भाजपा का धरना दाे घंटे में खत्म, कल से सीपी दफ्तर के बाहर बैठेंगे
पंजाब भाजपा की क्रमबद्ध हड़ताल के दाैरान मंचासीन नेता। (कुलदीप काला)

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब सरकार व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का धरना दाे घंटे में ही समाप्त हो गया। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच घंटाघर चौक में धरना सोमवार को 11:00 से 1:00 बजे तक चला। इस दौरान मौजूद भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंहल ने एलान कर दिया की व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए 3:00 बजे समाप्त होने वाला धरना 1:00 बजे तक ही चलेगा।

loksabha election banner

वहीं मंगलवार से धरना स्थल घंटाघर की बजाए पुलिस कमिश्नर कार्यालय होगा। वहां प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक धरना लगता रहेगा। घंटाघर स्थित भाजपा के जिला मुख्यालय के पास सोमवार को लगे धरने में अगर नगर वाह हैबोवाल मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। धरने की इस श्रंखला के लिए भाजपा ने प्रतिदिन 2 मंडलों को इस प्रदर्शन में उपस्थित रहने की रणनीति अपनाई है। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंघल ने बताया की प्रदर्शन के चलते कारोबारियों का नुकसान ना हो इसलिए धरना स्थल बदलने का निर्णय लिया गया है।

 लुधियाना में भाजपा की भूख हड़ताल के दाैरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा रखी। (कुलदीप काला)

सोमवार को हुए प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार व लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ नारेबाजी की। बिट्टू द्वारा दिए जा रहे विवादित बयानों का जिक्र करते हुए वक्ताओं ने कहा जब तक पुलिस बिट्टू पर मामला दर्ज नहीं करती तब तक धरना प्रदर्शन किए किए जाएंगे। सोमवार को प्रदर्शन में भाजपा के जिला  महासचिव रामकुमार कांतेंदू शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल, मीडिया इंचार्ज डा. सतीश कुमार मौजूद रहे।

पुलिस ने किए थे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

शहर के सभी तरफ से घंटाघर को आने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं। गाैरतलब है कि पंजाब में भाजपा सांसद बिट्टू की भड़काऊ बयानबाजी का लगातार विराेध कर रही है। दाे दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लुधियाना में बिट्टू पर निशाधा साधा था। इस माैके पर महामंत्री राम गुप्ता, महामंत्री कांतेंदु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील माैदगिल, याेगेंदर बहल, अश्वनी बहल, हर्ष शर्मा, महेश शर्मा व जिला सचिव याेगेंदर गाेसाईं माैजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.