Punjab Assembly Election 2022: लुधियाना भाजपा के नेताओं में टिकट की दावेदारी के लिए पोस्टर वार, जानें कारण
Punjab Assembly Election 2022 दावेदारी जताने के लिए भाजपा नेताओं ने विधानसभा हलकों में पोस्टर वार शुरू कर दी है। नेताओं की पोस्टर वार वह दावेदारी जताने के अलग-अलग तरीकों से प्रदेश प्रधान भी काफी उत्साहित हैं। लुधियाना के अलग-अलग हल्कों के नेताओं से मीटिंग भी कर चुके हैं।
लुधियाना, [राजेश भट्ट]। Punjab Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी किसान आंदोलन के कारण सूबे में हादसे पर चल रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेती कानून वापस लेने की घोषणा के बाद कानूनों को लोकसभा और राज्यसभा में भी रद्द करने का बिल पास हो चुका है। खेती कानून रद्द होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने सुबह में चुनावी बिगुल बजा दिया है। भाजपा नेता विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालात यह हैं की एक-एक हल्के में चार से पांच उम्मीदवार अपनी दावेदारी जता रहे हैं।
दावेदारी जताने के लिए भाजपा नेताओं ने विधानसभा हलकों में पोस्टर वार शुरू कर दी है। नेताओं की पोस्टर वार वह दावेदारी जताने के अलग-अलग तरीकों से प्रदेश प्रधान भी काफी उत्साहित हैं। प्रदेश प्रधान हाल ही में लुधियाना के अलग-अलग हल को के नेताओं से मीटिंग भी कर चुके हैं और उन्हें पार्टी के लिए काम करने तथा एक-एक मतदाता से मिलने के निर्देश दे चुके हैं।
अकाली-भाजपा गठबंधन में भाजपा लुधियाना में 3 सीटों पर चुनाव लड़ती थी। अब भाजपा शहर की सभी 6 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है। सबसे ज्यादा दावेदार लुधियाना पूर्वी व उत्तरी हल्के में सामने आ रहे हैं। लुधियाना पूर्वी में छह भाजपा नेता अपने पोस्टर वह बैनर लगा चुके है। जिनमें पार्टी के पूर्व जिला प्रधान जतिंदर मित्तल हाल ही में अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए रविंदर वर्मा राकेश कपूर राजेश्वरी गुसाईं बॉबी जिंदल नवल जैन समेत कुछ और नेता भी अपने पोस्टर लगाकर दावेदारी जता रहे हैं। लुधियाना उत्तरी में प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन भाजपा के जिला सचिव उमेश दत्त शर्मा राजीव कतना राजेश्वरी गुसाईं समेत कुछ अन्य नेताओं ने भी अपने पोस्टर लगाए हैं।
लुधियाना सेंट्रल में कई दावेदार
लुधियाना सेंट्रल हलके में प्रदेश कोषाध्यक्ष वह हल्का इंचार्ज गुरुदेव शर्मा देवी के अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण बांसल अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसके अलावा डॉली गुसाईं ने भी लुधियाना सेंट्रल हलके में अपने पोस्टर लगवाए हैं। लुधियाना पश्चिमी में एडवोकेट विक्रम सिद्धू करीब 2 साल से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल विनीत पाल मोगा भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं।