Move to Jagran APP

भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बाेले-चंडीगढ़ पंजाब को देने की मांग पर कायम, बेअदबी की हाे उच्चस्तरीय जांच

अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह उनकी भाजपा जे 31वें मंडल की बैठक करने आए हैं। भाजपा पंजाब में टिकाऊ और स्थिर सरकार देना चाहती है। पंजाब में सत्ता परिवर्तन तो हमेशा हुआ है लेकिन व्यवस्था परिवर्तन नहीं हुआ।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 20 Dec 2021 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 20 Dec 2021 03:36 PM (IST)
भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बाेले-चंडीगढ़ पंजाब को देने की मांग पर कायम, बेअदबी की हाे उच्चस्तरीय जांच
लुधियाना के खन्ना में पत्रकाराें से बातचीत करते भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा। (जागरण)

सचिन आनंद, खन्ना (लुधियाना)। पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने सोमवार को कहा है कि चंडीगढ़ पर पंजाब का पहला हक है। पंजाब भाजपा शुरू से ही इसे पंजाब के हवाले करने की मांग कर रहे हैं। वे अब भी अपनी मांग पर कायम हैं। अश्वनी शर्मा सोमवार को खन्ना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की।

loksabha election banner

अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह उनकी भाजपा जे 31वें मंडल की बैठक करने आए हैं। भाजपा पंजाब में टिकाऊ और स्थिर सरकार देना चाहती है। पंजाब में सत्ता परिवर्तन तो हमेशा हुआ है, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन नहीं हुआ। भाजपा व्यवस्था परिवर्तन की ही लड़ाई लड़ रही है। पंजाब एमन भय का वातावरण खत्म करना है। कैप्टन और ढींडसा की पार्टियों से गठबंधन की चर्चा पर शर्मा ने कहा कि वह 117 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। गठबंधन का फैसला केंद्रीय नेतृत्व काे करना है। वह केवल 117 सीटों पर संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं।

बेअदबी की उच्च स्तरीय जांच हो

अश्वनी शर्मा ने कुछ दिनों से पंजाब में बेअदबी की घटनाओं की निंदा की। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ही ऐसा क्यों होता है ? कौन से लोग हैं जो पंजाब के भाईचारे को खराब करना चाहते हैं ? इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। पंजाब सरकार भी इसकी तह तक जाए।

नारों और लारों से कुछ नहीं होना

अश्वनी ने कहा कि पंजाब में हर वर्ग की जरूरतों का ध्यान रखने और उन्हें अच्छी सरकार देने की जरूरत है। नारों और लारों से कुछ नहीं होना। चन्नी केवल घोषणाएं कर रहे हैं। उनके तय किए रेट पर रेत कहीं नहीं मिलती। केजरीवाल यहां गारंटी देते घूम रहे। पर दिल्ली का हाल नहीं बताते। पंजाब की जनता समझदार है। इनकी बातों में नहीं आने वाली।

ये रहे माैजूद

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा, जिला प्रभारी राकेश गुप्ता, जिला प्रधान रजनीश बेदी, गुरप्रीत सिंह भट्टी, इकबाल सिंह चन्नी, जतिंदर देवगन, राजेश डाली, अनुज छाहड़िया, रणजीत सिंह हीरा, विजय गर्ग, संजय बंसल, डा. सोमेश बत्ता, जसपाल लोटे, सुधीर सोनू, गौरव भागरथ, अजय मित्तल व नवीन अग्रवाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.